बीबीएयू में EEG कार्यशाला, न्यूरोसाइंस और ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस पर विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी

बीबीएयू लखनऊ में EEG कार्यशाला आयोजित हुई। विशेषज्ञों ने न्यूरोसाइंस, EEG, ERP, Brain-Computer Interface, न्यूरल प्राइवेसी और व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर जानकारी साझा की।

तेलीबाग में नगर निगम का बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, शनि मंदिर चौराहे पर सड़क और फुटपाथ कराया गया खाली

लखनऊ के तेलीबाग स्थित शनि मंदिर चौराहे पर नगर निगम जोन-8 की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह के नेतृत्व और अतिक्रमण प्रभारी अहसन सिद्दीकी की अगुवाई में हुई कार्रवाई के दौरान सड़क व फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा सार्वजनिक मार्ग बाधित न करने की चेतावनी दी।

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन, पांचवें सीजन में आठ टीमों पर विचार

यूपीसीए की 21वीं एजीएम में डॉ. संजय कपूर को लगातार दूसरी बार यूपी टी-20 लीग का चेयरमैन बनाया गया। पांचवें सीजन में आठ टीमों पर विचार होगा।

स्वर्गीय शिव विरंच दूबे के त्रयोदशी कार्यक्रम में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

लखनऊ के सरस्वती पुरम में स्वर्गीय शिव विरंच दूबे के त्रयोदशी कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘स्वच्छ भारत, मेरी जिम्मेदारी’ कार्यशाला में स्वच्छता को व्यक्तिगत जिम्मेदारी बनाने पर जोर, लघु नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

लखनऊ के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र में ‘स्वच्छ भारत, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। लघु नाटक के जरिए स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का संदेश दिया गया।

बीबीएयू में खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए 16 सितंबर से प्रशिक्षण शिविर, 90% उपस्थिति अनिवार्य

बीबीएयू में नॉर्थ/सेंट्रल जोन और ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए 16 सितंबर से प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। सेलेक्शन ट्रायल के लिए 90% उपस्थिति अनिवार्य है।

बीबीएयू में NCC में नए नामांकन के लिए ओपन ट्रायल 14 सितंबर को, इच्छुक छात्र ले सकते हैं भाग

बीबीएयू में NCC 67 यूपी बटालियन की ओर से नए कैडेट्स के नामांकन के लिए 14 सितंबर 2026 को ओपन ट्रायल होगा। 178 सेमी न्यूनतम ऊंचाई वाले पात्र छात्र भाग ले सकते हैं।

भारतीय भाषाओं को ज्ञान, शोध और शिक्षा की सशक्त भाषा बनाने पर जोर, बीबीएयू में कार्यशाला का समापन

बीबीएयू में भारतीय भाषा पुस्तक योजना के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन पर आयोजित द्विदिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। विशेषज्ञों ने भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन की सशक्त भाषा बनाने पर जोर दिया

बीबीएयू में भारतीय भाषा पुस्तक योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्यशाला, भारतीय भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों के विकास और प्रसार पर हुआ मंथन

बीबीएयू में भारतीय भाषा पुस्तक योजना के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। भारतीय भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों के विकास, प्रकाशन और प्रसार पर चर्चा हुई।

बीबीएयू में व्यावसायिक शिक्षा पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू, 75 जिलों के 100 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

बीबीएयू में NCF-SE 2023 के अनुरूप मध्य स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू हुआ।