प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई 2026 को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग जंक्शन का भी लोकार्पण होगा, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
Tag: Lucknow News
यूपी-112 मुख्यालय में 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, पीआरवी रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर जोर
लखनऊ स्थित यूपी-112 मुख्यालय में प्रदेश के सभी जिलों के राजपत्रित नोडल अधिकारियों का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक, पीआरवी संचालन, रिस्पॉन्स टाइम कम करने, सोशल मीडिया आधारित आपातकालीन सहायता और जनसेवा से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह ने अधिकारियों को त्वरित पुलिस सहायता, नियमित निरीक्षण और जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
यूपी 112 मुख्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत 300 से अधिक पौधे लगाए गए
उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026 के तहत लखनऊ स्थित यूपी 112 मुख्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने 300 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर पौधों की देखभाल करने वाले मालियों को सम्मानित करते हुए पौधों के संरक्षण और नियमित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशासक या विपुल बिल्डर? ‘राजा’ टिकैत राय की विरासत
1857 के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित श्याम बेनेगल की क्लासिक फिल्म ‘जुनून’ (1978) में, एक विस्तारित अनुक्रम में एक ब्रिटिश परिवार को एक […]
दशमेश पब्लिक स्कूल में स्मार्ट क्लास, एआई आधारित स्मार्ट बोर्ड और आधुनिक म्यूज़िक सेंटर का लोकार्पण, महापौर बोलीं– “बच्चे देश का भविष्य हैं”
दशमेश पब्लिक स्कूल, आलमबाग में 19वें स्थापना वर्ष के अवसर पर स्मार्ट क्लास, एआई आधारित स्मार्ट बोर्ड और आधुनिक म्यूज़िक सेंटर का लोकार्पण महापौर सुषमा खरकवाल ने किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा ही देश के भविष्य को मजबूत बनाएगी। कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने की घोषणा भी की गई।
101 पक्षियों को पिंजरे से आज़ाद कर अलीगंज अग्निकांड के दिवंगत बच्चों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 1090 चौराहे पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
लखनऊ के 1090 चौराहा पर अलीगंज अग्निकांड में 15 मासूम विद्यार्थियों की असामयिक मृत्यु पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में सतबीर सिंह राजू के नेतृत्व में 101 पक्षियों को पिंजरे से आज़ाद कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। इस अवसर पर सुनील वैश, विपिन वैश दयाल, संजय केसरवानी, रणवीर सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लव जिहाद का साया? लखनऊ में बाजार गई नाबालिग लड़की लापता, समीर खान पर भगाने और मजहब बदलने की खौफनाक साजिश का सनसनीखेज आरोप
Missing Girl, Lucknow News, Ashiyana, Missing Minor, Uttar Pradesh News, Police Investigation, Missing Case, Teen Girl Missing, FIR, Crime News, Breaking News, Family Complaint, Search Operation, Law and Order, UP Police, Local News, India News, Investigation, Public Safety, Hindi News
लखनऊ अग्निकांड में बड़ा एक्शन: 15 लोगों की मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह नामजद समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक और आक्रोश का माहौल है, जबकि प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
आयुक्त, आगरा मंडल के आदेश से यूपी क्रिकेट एसोसिएशन को बड़ी कानूनी जीत, अपील खारिज
आयुक्त, आगरा मंडल के माननीय न्यायालय ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएट्स की अपील खारिज करते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) की वैधानिक स्थिति को बरकरार रखा है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि समान नाम और उद्देश्यों वाली दूसरी संस्था का पंजीकरण विधिसम्मत नहीं है। इस फैसले को यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के लिए बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है।
इकाना स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान वनडे की तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें
भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों टीमें 15 जून तक राजधानी पहुंचेंगी और 16 जून को अभ्यास करेंगी। यूपीसीए ने दर्शकों के लिए मुफ्त पेयजल सहित विशेष व्यवस्थाएं की हैं, जबकि टिकटों की शुरुआती कीमत 599 रुपये निर्धारित की गई है। क्रिकेट प्रेमियों में मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
