मऊ में डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत महापुरुषों एवं समाज सुधारकों की प्रतिमाओं के संरक्षण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने इच्छुक व्यक्तियों और संस्थाओं से 31 जुलाई तक प्रस्ताव आमंत्रित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व वाली प्रतिमाओं के विकास के लिए आगे आने की अपील की।
Tag: Star News 24
स्थायी लोक अदालत सदस्य पद के लिए 1 अगस्त को साक्षात्कार, जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी
मऊ की स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 अगस्त को जनपद न्यायालय परिसर में होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी अभ्यर्थियों से मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, अनुभव संबंधी दस्तावेज और फोटोयुक्त पहचान-पत्र के साथ समय पर उपस्थित होने की अपील की।
सरकारी सेवा के खिलाड़ियों को सुनहरा मौका, खेल चयन ट्रायल की तैयारी पूरी, 6 अगस्त को खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर,
मऊ में खेल विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सिविल सर्विसेज खेल चयन एवं ट्रायल का आयोजन 6 अगस्त को किया जाएगा। एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, हॉकी सहित कई खेलों के लिए पात्र खिलाड़ी निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर ट्रायल में भाग ले सकेंगे।
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, लापरवाही पर जताई नाराजगी, कोपागंज, रतनपुरा और जिला महिला चिकित्सालय की स्थिति सुधारने के दिए निर्देश
मऊ में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, टीबी उन्मूलन, आरबीएसके और कुपोषण से जुड़े मामलों में कई विकासखंडों की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए, साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा और पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी पालन पर विशेष जोर दिया गया।
डॉ. राकेश सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में हर्ष, मऊ में हुआ भव्य स्वागत प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. सिंह ने शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई का किया वादा
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के अधिकृत एमएलसी प्रत्याशी डॉ. राकेश सिंह के मऊ दौरे में शिक्षकों का व्यापक समर्थन देखने को मिला। वृक्षारोपण, मंदिर दर्शन और चुनावी रणनीति बैठक के साथ उन्होंने शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान और लंबित समस्याओं को विधान परिषद में मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।
स्कूल परिवहन व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, बिना फिटनेस के नहीं दौड़ेंगे स्कूल वाहन
मऊ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने स्कूल वाहनों के संचालन पर सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और चालक के पुलिस सत्यापन वाले वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान अनधिकृत वाहनों पर कार्रवाई करते हुए छह का चालान और तीन वाहन सीज किए गए, जबकि स्कूल बसों में सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया गया।
भविष्य की प्यास बुझाने व जल की हर बूंद बचाने का संकल्प सीडीओ ने दिखाई जन-संदेश रैली को हरी झंडी, जल बचाने का दिया संदेश
मऊ में भूजल सप्ताह के तहत डायट इमिलिया में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने भूजल संरक्षण जन-संदेश रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल संरक्षण के वैज्ञानिक उपायों पर जोर दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए अधिकारियों और प्रतिभागियों ने भूजल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
15 हजार का इनामी गोवध आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मऊ में गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित ₹15 हजार के इनामी आरोपी को कोपागंज पुलिस और स्वाट/एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, फायरिंग के जवाब में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से देशी तमंचा और कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है। आरोपी पर गोवंश तस्करी, अवैध वध और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।
एक जेई के कंधों पर 19 गांवों का बोझ, फिर कैसे होगी मनरेगा कार्यों की निगरानी? अधिकारियों पर कई गुना कार्यभार, ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा योजनाओं का पूरा लाभ
मऊ जिले में मनरेगा (विकसित भारत–गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन) के कार्यों की निगरानी कर्मचारियों की भारी कमी से प्रभावित हो रही है। एक ग्राम सचिव के जिम्मे 7 से 13 और एक जूनियर इंजीनियर के जिम्मे 12 से 19 ग्राम पंचायतों का कार्यभार होने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और नियमित निरीक्षण पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रिक्त पदों के कारण विकास कार्यों की निगरानी कमजोर हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सचिवों और जूनियर इंजीनियरों की जल्द नियुक्ति से पारदर्शिता बढ़ेगी, गुणवत्ता सुधरेगी और ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
स्थायी लोक अदालतों को मिलेंगे नए अध्यक्ष, प्रदेश के आठ जनपदों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू 24 अगस्त तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने विभिन्न स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विस्तृत विज्ञापन 23 जुलाई को जारी होगा, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त शाम 5 बजे तक निर्धारित है। भर्ती के तहत आजमगढ़, बलरामपुर, महोबा, संत कबीर नगर, पीलीभीत, अलीगढ़, एटा और मथुरा की स्थायी लोक अदालतों में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
