भविष्य की प्यास बुझाने व जल की हर बूंद बचाने का संकल्प सीडीओ ने दिखाई जन-संदेश रैली को हरी झंडी, जल बचाने का दिया संदेश

WhatsAppImage2026 07 23at3.45.17AM
Spread the love

मऊ- घटते भूजल स्तर को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भूजल सप्ताह के तहत डायट इमिलिया में गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने विकास भवन परिसर से भूजल संरक्षण जन-संदेश रैली को हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और वृक्षारोपण को जन-भागीदारी से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने जल संरक्षण के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी रोकने का संदेश दिया। अधिकारियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों ने भूजल संरक्षण की शपथ भी ली। इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 10 वी कक्षा की आकांक्षा मौर्या प्रथम, पायल द्वितीय और कक्षा 12 के शुभम विश्वकर्मा तृतीय रहे। विजेताओं को मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित किया। गोष्ठी में जल निगम, कृषि, श्रम एवं रोजगार, लघु सिंचाई समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी ने जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और प्राकृतिक जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *