मऊ में भूजल सप्ताह के तहत डायट इमिलिया में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने भूजल संरक्षण जन-संदेश रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल संरक्षण के वैज्ञानिक उपायों पर जोर दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए अधिकारियों और प्रतिभागियों ने भूजल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।