तेल कंपनियों की मनमानी के खिलाफ 26 अक्टूबर को दिल्ली में जुटेंगे LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स

तेल कंपनियों की कथित मनमानी और डिस्ट्रीब्यूटर्स के उत्पीड़न के विरोध में देशभर के LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स 26 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। संगठन ने अनुबंध से बाहर के कार्यों का दबाव, ई-केवाईसी और सिलिंडर सप्लाई में मनमानी तथा ग्रामीण-शहरी बुकिंग अवधि के भेदभाव को खत्म करने की मांग उठाई है।

तिरंगे के रंग में रंगा नगर पालिका हॉल, देशभक्ति गीतों से गूंजा माहौल, हर घर तिरंगा अभियान में बच्चों ने जमाया रंग,

मऊ के नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। भव्य तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, स्वागत गीत और योग प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोपागंज की छात्राओं ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से माहौल में जोश भर दिया, जबकि कलाकार सौरभ ने मिमिक्री से लोगों का मनोरंजन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए लोगों से घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

बीमारी से पहले बचाव की राह पर बढ़ा एनबीएआईएम, कुश्मौर में लगे स्वास्थ्य शिविर में 180 कर्मचारियों की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया जागरूक

मऊ के कुश्मौर स्थित ICAR-NBAIM में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 180 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने ब्लड प्रेशर, BMI, ब्लड शुगर और ब्लड ग्रुप के साथ आंखों, दांतों, त्वचा एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन को जरूरी बताया। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने वाली इस पहल को उपयोगी बताते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया।

जिलाधिकारी संग बच्चों ने बुलंद किया तिरंगे का मान, गुब्बारे उड़ाकर डीएम ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा ‘हर घर तिरंगा

मऊ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शिक्षा विभाग ने भव्य तिरंगा रैली निकाली। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने रैली में शामिल होकर बच्चों और शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। तिरंगा हाथों में लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकले छात्र-छात्राओं ने शहर में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। डीएम ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना मजबूत करने पर जोर दिया। रैली के दौरान गुब्बारे छोड़कर लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को गरिमा के साथ मनाने की अपील की गई।

डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, डिजिटल हाजिरी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, दस दिन में पिछला नामांकन रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य

मऊ में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुसरण समिति की बैठक में डीएम आनंद वर्द्धन ने स्कूलों की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। स्कूल चलो अभियान में अब तक 31,650 नए नामांकन हुए हैं। डीएम ने अगले 10 दिनों में विशेष अभियान चलाकर पिछले वर्ष के 33,232 नामांकन का रिकॉर्ड पार करने का लक्ष्य दिया। आरटीई के तहत 1,303 बच्चों का प्रवेश हुआ है, जबकि 1,485 का लक्ष्य है। डिजिटल उपस्थिति में गिरावट पर मोहम्मदाबाद गोहना और रतनपुरा के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए खराब प्रदर्शन वाले विद्यालयों व जिम्मेदार शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही बिजली व्यवस्था, किचन गार्डन, डीबीटी और विद्यालय निरीक्षण की निगरानी बढ़ाने तथा सुबह 8:30 बजे से पहले स्कूलों की उपस्थिति की जानकारी के लिए कॉल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।

महिला का लाकेट झपटना पड़ा भारी, सीसीटीवी ने खोला राज, तमंचे संग चढ़ा पुलिस के हत्थे बिना नम्बर प्लेट के मोटर साइकिल भी बरामद

सरायलखंसी थाना क्षेत्र में महिला के गले से लाकेट झपटकर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीना गया लाकेट, .315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।

मधुबन में बदली सियासी हवा, भरत भैया ने भाजपा छोड़ी, बसपा का थामा हाथ टिकट की उपेक्षा का लगाया आरोप, समर्थकों संग बसपा में शामिल; मधुबन से प्रभारी प्रत्याशी घोषित

मधुबन में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। बसपा सम्मेलन में भाजपा के पुराने नेता भरत सिंह उर्फ भरत भैया ने समर्थकों के साथ बसपा का दामन थाम लिया। बसपा नेताओं ने उन्हें मधुबन विधानसभा का प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया। टिकट को लेकर नाराजगी जताते हुए भरत भैया ने भाजपा छोड़ने की वजह बताई, जिसके बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं गर्म हो गई हैं।

कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा ने रखी सोलर पार्क की नींव, सिद्धार्थ राय को लेकर भी दिया बड़ा बयान, “राजनीति में मेरा रास्ता महादेव या मोदी करेंगे तय” – ए.के. शर्मा

मऊ में स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास किया। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को कल्पनाथ राय के नाम पर रखा जाएगा। इस दौरान शर्मा ने सिद्धार्थ राय के चुनाव लड़ने पर उनके कार्यकर्ता के रूप में काम करने की बात कहकर मऊ की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया।

कारगिल के रणबांकुरे की घर वापसी, 28 साल देश सेवा के बाद वीर सपूत सूबेदार दिग्विजय कुमार का भव्य स्वागत

मऊ के ग्राम मुसरदह निवासी सूबेदार दिग्विजय कुमार ने भारतीय सेना में 28 वर्षों तक सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर गांव लौटे, जहां ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और सम्मान समारोह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कारगिल युद्ध समेत ऑपरेशन विजय, पराक्रम, मेघदूत और रेनो में योगदान देने वाले दिग्विजय कुमार ने युवाओं के लिए अग्निवीर योजना को सकारात्मक और दूरदर्शी पहल बताया।

गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच वाराणसी में नाव संचालन निलंबित

पुलिस ने कहा कि गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए गुरुवार को वाराणसी में नावों का संचालन निलंबित कर दिया गया। दशाश्वमेध घाट, […]