महिला का लाकेट झपटना पड़ा भारी, सीसीटीवी ने खोला राज, तमंचे संग चढ़ा पुलिस के हत्थे बिना नम्बर प्लेट के मोटर साइकिल भी बरामद

WhatsApp Image 2026 08 12 at 7.35.24 AM
Spread the love

मऊ- सरायलखंसी थाना क्षेत्र में महिला के गले से लाकेट झपटकर बाइक से फरार होने वाले बदमाश को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया पीली धातु का लाकेट, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर बाइक बिना नम्बर बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, बीते 8 अगस्त को खालिसपुर मेन रोड स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के पास एक महिला रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने मौका पाकर उसके गले पर झपट्टा मारा और लाकेट छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद महिला की तहरीर पर थाना सरायलखंसी में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के सहारे बदमाश की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच 11 अगस्त को डोडापुर मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर सतीश कुमार पुत्र सुरेश राम उम्र 25, निवासी लैरोदोनवार, थाना कोपागंज को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसकी पैंट की जेब से छीना हुआ लाकेट मिला। साथ ही तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। मामले में आयुध अधिनियम समेत संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *