सरायलखंसी थाना क्षेत्र में महिला के गले से लाकेट झपटकर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीना गया लाकेट, .315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
Tag: crime news
15 हजार का इनामी गोवध आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मऊ में गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित ₹15 हजार के इनामी आरोपी को कोपागंज पुलिस और स्वाट/एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, फायरिंग के जवाब में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से देशी तमंचा और कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है। आरोपी पर गोवंश तस्करी, अवैध वध और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।
दोषियों को जल्द सजा दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने जघन्य अपराधों, महिला उत्पीड़न और गैंगस्टर एक्ट मामलों पर दिए सख्त निर्देश
मऊ में आयोजित कानून-व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश दिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी, एससी/एसटी एक्ट मामलों की विशेष समीक्षा, महिला उत्पीड़न एवं गैंगस्टर एक्ट में समयबद्ध चार्जशीट दाखिल करने तथा अवैध जहरीली शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जून माह में 296 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जिनमें 210 मामलों में दोष सिद्ध हुआ।
लव जिहाद का साया? लखनऊ में बाजार गई नाबालिग लड़की लापता, समीर खान पर भगाने और मजहब बदलने की खौफनाक साजिश का सनसनीखेज आरोप
Missing Girl, Lucknow News, Ashiyana, Missing Minor, Uttar Pradesh News, Police Investigation, Missing Case, Teen Girl Missing, FIR, Crime News, Breaking News, Family Complaint, Search Operation, Law and Order, UP Police, Local News, India News, Investigation, Public Safety, Hindi News
लखनऊ अग्निकांड में बड़ा एक्शन: 15 लोगों की मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह नामजद समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक और आक्रोश का माहौल है, जबकि प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
SGPGI घोटाला: FIR के बाद आरोपी डॉक्टर फरार! पुलिस की ‘लापरवाही’ या कोई बड़ी अंदरूनी साज़िश?
लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में महिला रेजिडेंट डॉक्टर उत्पीड़न मामला अब पुलिस और संस्थागत सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। FIR दर्ज होते ही आरोपी डॉक्टर सचिन गुप्ता के अचानक गायब होने से मामला और गर्मा गया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही, जबकि हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद भी वह फरार है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यह सिर्फ लापरवाही है या फिर आरोपी को बचाने की कोई बड़ी कोशिश?
बेटी के प्रेम संबंध के शक में पिता बना हैवान, शव के किए छह टुकड़े; ट्रेन में बॉक्स में भरकर भेजी लाश
कुशीनगर की 16 वर्षीय किशोरी की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार पिता बिग्गन अंसारी ने बेटी के कथित प्रेम संबंध के शक में उसकी हत्या कर शव के छह टुकड़े कर दिए। शव को बॉक्स में भरकर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में छोड़ दिया गया था। CCTV फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता, बुआ और फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के खुलासे के लिए गठित तीन टीमों को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
कर्नाटक में कोट्टूरू तिहरे हत्याकांड में 24 वर्षीय गिरफ्तार| भारत समाचार
पुलिस ने कहा कि कर्नाटक के विजयनगर जिले के कोट्टुरु शहर में तिहरे हत्याकांड में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। तिहरे […]
परिजनों की डांट से नाराज छात्र घर से निकला, पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल किया बरामद
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में परिजनों की डांट से नाराज कक्षा सात का छात्र घर से निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में छात्र को सिसेंडी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
बरेली में एएनटीएफ यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। मीरगंज क्षेत्र से 52.5 किलो एसीटिक एनहाइड्राइड और 640 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.43 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक इनोवा कार, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई। तस्करों ने सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
