लखनऊ के अवध शिल्पग्राम सभागार में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा मोहनलालगंज स्थित अवध विहार योजना के सौमित्र विहार सेक्टर में 40, 60, 200 एवं 300 वर्गमीटर के आवासीय भूखंडों का लॉटरी ड्रा पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल आयुक्त लखनऊ श्री चंदन पटेल ने की, जबकि लॉटरी की पर्चियां स्वयं आवेदकों द्वारा निकाली गईं।
Author: Anuj Kumar Mishra
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की बड़ी कार्रवाई: फिनिक्स मॉल के पास आकाश कोचिंग, सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी और मछली मंडी क्षेत्र में कई दुकानें सील
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र के संचालित हो रहीं व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का कड़ा अभियान जारी है। इसी क्रम में आज एलडीए के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने आलमबाग स्थित फिनिक्स यूनाइटेड मॉल के पास एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने नियमों का उल्लंघन कर चलाई जा रही प्रसिद्ध ‘आकाश कोचिंग’, ‘सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी’ और पास ही स्थित मछली मंडी क्षेत्र की कई अन्य दुकानों व कमर्शियल परिसरों को पूरी तरह से सील कर दिया है। प्राधिकरण की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके के व्यापारियों और कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया।
एलडीए सूत्रों के अनुसार, इन सभी प्रतिष्ठानों को पूर्व में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने और तय मानकों को पूरा न करने के कारण भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कदम उठाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों, पार्किंग की कमी और अवैध कमर्शियल गतिविधियों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जोनल अधिकारी ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी ने भी सील के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आवास विकास परिषद मुख्यालय में विशाल भंडारे का आयोजन, आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने की पूजा-अर्चना
लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद मुख्यालय में मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन एवं कर्मचारियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने पूजा-अर्चना के साथ किया। अध्यक्ष ऋषि तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
लखनऊ अग्निकांड में बड़ा एक्शन: 15 लोगों की मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह नामजद समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक और आक्रोश का माहौल है, जबकि प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
