जिलाधिकारी संग बच्चों ने बुलंद किया तिरंगे का मान, गुब्बारे उड़ाकर डीएम ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा ‘हर घर तिरंगा

WhatsApp Image 2026 08 12 at 8.40.13 AM
Spread the love

मऊ- हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शिक्षा विभाग की ओर से शहर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पहुंचकर बच्चों और शिक्षकों का हौसला बढ़ाया। गांव-कस्बों से पहुंचे स्कूली बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे देखकर राहगीर भी ठिठक कर रैली देखने लगे।ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” के नारों से शहर की सड़कें गूंज उठीं। बच्चों में गजब का उत्साह नजर आया। जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना मजबूत करना समय की जरूरत है। रैली के दौरान जिलाधिकारी ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। गुब्बारों के उड़ते ही बच्चों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। रैली के जरिए लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को गरिमा के साथ मनाने की अपील की गई। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *