तिरंगे के रंग में रंगा नगर पालिका हॉल, देशभक्ति गीतों से गूंजा माहौल, हर घर तिरंगा अभियान में बच्चों ने जमाया रंग,

मऊ के नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। भव्य तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, स्वागत गीत और योग प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोपागंज की छात्राओं ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से माहौल में जोश भर दिया, जबकि कलाकार सौरभ ने मिमिक्री से लोगों का मनोरंजन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए लोगों से घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

जिलाधिकारी संग बच्चों ने बुलंद किया तिरंगे का मान, गुब्बारे उड़ाकर डीएम ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा ‘हर घर तिरंगा

मऊ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शिक्षा विभाग ने भव्य तिरंगा रैली निकाली। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने रैली में शामिल होकर बच्चों और शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। तिरंगा हाथों में लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकले छात्र-छात्राओं ने शहर में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। डीएम ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना मजबूत करने पर जोर दिया। रैली के दौरान गुब्बारे छोड़कर लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को गरिमा के साथ मनाने की अपील की गई।

कारगिल के रणबांकुरों की याद में मऊ ने दिया जीवनदान का संदेश, कुछ बूंद खून की, किसी की जिंदगी की उम्मीद बनी

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मऊ के जिला महिला चिकित्सालय में अमर उजाला और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने शिविर का शुभारंभ करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया और लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। युवाओं और समाजसेवियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह शिविर सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण बना।

गौरव या बहिष्कार का प्रतीक? सर्वेक्षण में पाया गया कि अमेरिकी झंडे को लेकर काले अमेरिकियों में मतभेद है

जेरी एस्टर हर दिन अपने डेट्रॉइट स्थित घर पर गर्व से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित करते हैं। कुछ मील दूर, यवोन पिस्टोचिनी का कहना है कि […]