मऊ के नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। भव्य तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, स्वागत गीत और योग प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोपागंज की छात्राओं ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से माहौल में जोश भर दिया, जबकि कलाकार सौरभ ने मिमिक्री से लोगों का मनोरंजन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए लोगों से घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
Tag: Har Ghar Tiranga
जिलाधिकारी संग बच्चों ने बुलंद किया तिरंगे का मान, गुब्बारे उड़ाकर डीएम ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा ‘हर घर तिरंगा
मऊ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शिक्षा विभाग ने भव्य तिरंगा रैली निकाली। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने रैली में शामिल होकर बच्चों और शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। तिरंगा हाथों में लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकले छात्र-छात्राओं ने शहर में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। डीएम ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना मजबूत करने पर जोर दिया। रैली के दौरान गुब्बारे छोड़कर लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को गरिमा के साथ मनाने की अपील की गई।
मन की बात में पीएम मोदी ने रक्षा, छात्र उपलब्धियों और पर्यावरण पर प्रकाश डाला
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक मन की बात संबोधन का उपयोग भारत की बढ़ती रक्षा क्षमताओं, अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय […]
