मऊ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शिक्षा विभाग ने भव्य तिरंगा रैली निकाली। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने रैली में शामिल होकर बच्चों और शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। तिरंगा हाथों में लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकले छात्र-छात्राओं ने शहर में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। डीएम ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना मजबूत करने पर जोर दिया। रैली के दौरान गुब्बारे छोड़कर लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को गरिमा के साथ मनाने की अपील की गई।
Tag: Anand Vardhan
डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, डिजिटल हाजिरी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, दस दिन में पिछला नामांकन रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य
मऊ में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुसरण समिति की बैठक में डीएम आनंद वर्द्धन ने स्कूलों की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। स्कूल चलो अभियान में अब तक 31,650 नए नामांकन हुए हैं। डीएम ने अगले 10 दिनों में विशेष अभियान चलाकर पिछले वर्ष के 33,232 नामांकन का रिकॉर्ड पार करने का लक्ष्य दिया। आरटीई के तहत 1,303 बच्चों का प्रवेश हुआ है, जबकि 1,485 का लक्ष्य है। डिजिटल उपस्थिति में गिरावट पर मोहम्मदाबाद गोहना और रतनपुरा के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए खराब प्रदर्शन वाले विद्यालयों व जिम्मेदार शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही बिजली व्यवस्था, किचन गार्डन, डीबीटी और विद्यालय निरीक्षण की निगरानी बढ़ाने तथा सुबह 8:30 बजे से पहले स्कूलों की उपस्थिति की जानकारी के लिए कॉल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।
रोवर तकनीक से होगी सटीक पैमाइश, भूमि विवादों के समाधान को मिलेगी रफ्तार, जिलाधिकारी ने पारदर्शी सीमांकन पर दिया जोर
मऊ में भूमि पैमाइश और सीमांकन को अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाने के लिए जीएनएसएस–आरटीके (GNSS-RTK) आधारित आधुनिक रोवर सर्वे का निरीक्षण जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया। उन्होंने राजस्व विभाग को आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग के निर्देश देते हुए कहा कि इससे भूमि विवादों के निस्तारण में तेजी आएगी और डिजिटल भूमि अभिलेखों की गुणवत्ता बेहतर होगी।
रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की बैठक संपन्न, योजना से जगी उम्मीद, 10 में 6 मामलों पर लगी मुहर
मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तुत 10 मामलों में से 6 को स्वीकृति दी गई, जबकि 4 आवेदन अपात्र पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए। जिलाधिकारी ने पात्र महिलाओं तक समयबद्ध सहायता पहुंचाने और प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्कूल परिवहन व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, बिना फिटनेस के नहीं दौड़ेंगे स्कूल वाहन
मऊ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने स्कूल वाहनों के संचालन पर सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और चालक के पुलिस सत्यापन वाले वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान अनधिकृत वाहनों पर कार्रवाई करते हुए छह का चालान और तीन वाहन सीज किए गए, जबकि स्कूल बसों में सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया गया।
सुरक्षा मानकों में लापरवाही पड़ी भारी, 59 बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं, निरीक्षण अभियान आगे भी रहेगा जारी—जिलाधिकारी
मऊ जिले में जनसुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्ती शुरू कर दी है। विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर 59 मैरिज हॉल, होटल, अस्पताल, स्कूल, मॉल और अन्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अग्निशमन एवं सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
दोषियों को जल्द सजा दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने जघन्य अपराधों, महिला उत्पीड़न और गैंगस्टर एक्ट मामलों पर दिए सख्त निर्देश
मऊ में आयोजित कानून-व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश दिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी, एससी/एसटी एक्ट मामलों की विशेष समीक्षा, महिला उत्पीड़न एवं गैंगस्टर एक्ट में समयबद्ध चार्जशीट दाखिल करने तथा अवैध जहरीली शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जून माह में 296 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जिनमें 210 मामलों में दोष सिद्ध हुआ।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी, शॉर्टकट से नहीं मिलती मंजिल : डीएम आनंद वर्द्धन
मऊ में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग सेंटर का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लाइब्रेरी, डिजिटल क्लासरूम सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
दिशा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, फर्जी अस्पतालों के खिलाफ तेज होगा अभियान सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक
मऊ में सांसद राजीव राय की अध्यक्षता में आयोजित दिशा समिति की बैठक में स्वास्थ्य, सड़क और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई, सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक, आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को बेहतर इलाज और जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तक पहुंचेगी अभ्युदय योजना डीएम ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर दिया जोर
मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की समीक्षा करते हुए चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं जल्द शुरू कराने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था शुरू करने, नए शिक्षकों के चयन हेतु डेमो क्लास एवं साक्षात्कार कराने तथा नव नियुक्त अधिकारियों को गेस्ट टीचर के रूप में जोड़कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कराने पर जोर दिया।
