प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तक पहुंचेगी अभ्युदय योजना डीएम ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर दिया जोर

WhatsAppImage2026 07 16at7.14.25PM
Spread the love

मऊ- जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं जल्द शुरू कराने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय समिति की बैठक में उन्होंने आगामी सत्र से ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था शुरू करने पर भी जोर दिया। बैठक में बताया गया कि नीट, यूपीएससी और एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 355 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा वर्तमान में 32 शिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। डीएम ने नए शिक्षकों के चयन से पहले डेमो क्लास आयोजित करने, शीघ्र साक्षात्कार कराने और नव नियुक्त अधिकारियों को गेस्ट टीचर के रूप में जोड़कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *