उत्सव भवन के निर्माण में मानक से समझौता नहीं, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

WhatsApp Image 2026 08 24 at 8.18.21 AM
Spread the love

मऊ- गांव में बनने वाले उत्सव भवन को लेकर अब काम में ढिलाई नहीं चलेगी। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत फूलपुर, विकास खण्ड फतेहपुर मण्डाव में निर्माणाधीन उत्सव भवन का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।निरीक्षण में भवन का स्टैब स्तर और बाउंड्रीवाल तो तैयार मिली, लेकिन प्लास्टर, टाइल्स, बिजली वायरिंग, शौचालय और किचन का काम अभी बाकी पाया गया। वहीं भवन का पोर्टिको, प्रवेश द्वार और रैम्प तय डिजाइन से अलग नजर आया। शौचालय में वॉशबेसिन का प्लेटफॉर्म भी जरूरत से ज्यादा ऊंचा मिला। सीडीओ ने मौके पर मौजूद तकनीकी सलाहकार को साफ शब्दों में पोर्टिको, रैम्प और वॉशबेसिन की ऊंचाई को मानक के अनुसार ठीक कराने के साथ बाकी काम भी गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में लापरवाही या मानकों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। तय डिजाइन के मुताबिक काम पूरा नहीं हुआ तो तकनीकी सलाहकार और ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अधिकारियों को भी लगातार निगरानी कर भवन का बचा काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *