मऊ- जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र में वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ को लेकर चल रहे अभियान में रानीपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी। रविवार को पुलिस टीम ने खिरियां गांव में दबिश देकर 56 वर्षीय निजामुद्दीन पुत्र मो. शहीद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक निजामुद्दीन के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम ने घर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और गिरफ्तारी का कारण बताते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद वारंटी अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 1332/21 व अपराध संख्या 306/20 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक शिवप्रकाश पाठक और हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर सरोज व उनकी टीम ने की।
खिरियां गांव में पुलिस की दस्तक, वारंटी अभियुक्त निजामुद्दीन गिरफ्तार




