25 साल बाद फिर चमकेगा सरायसादी का सोलर प्लांट, स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर बनेगा 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क

मऊ के सरायसादी गांव में करीब 25 वर्षों से बंद पड़े ऐतिहासिक 100 किलोवाट ऑफ-ग्रिड सोलर प्लांट को पुनर्जीवित करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इसकी क्षमता बढ़ाकर 5 मेगावाट करने और इसे आधुनिक सौर ऊर्जा पार्क के रूप में विकसित करने की पहल की है। साथ ही, वर्ष 1992 में स्थापित इस प्लांट का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर करने और परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।

भविष्य की प्यास बुझाने व जल की हर बूंद बचाने का संकल्प सीडीओ ने दिखाई जन-संदेश रैली को हरी झंडी, जल बचाने का दिया संदेश

मऊ में भूजल सप्ताह के तहत डायट इमिलिया में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने भूजल संरक्षण जन-संदेश रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल संरक्षण के वैज्ञानिक उपायों पर जोर दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए अधिकारियों और प्रतिभागियों ने भूजल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

बूंद-बूंद बचाने का संकल्प, जल संरक्षण अभियान का हुआ आगाज 16 से 22 जुलाई तक चलेगा जागरूकता का अभियान

मऊ में 16 जुलाई से सात दिवसीय सघन जल संचयन, संरक्षण एवं जागरूकता अभियान शुरू होगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव और शहरों में जल शपथ, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण और जागरूकता रैलियों के जरिए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जल बचाने को जन-जन की आदत बनाना है।

यूपी 112 मुख्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत 300 से अधिक पौधे लगाए गए

उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026 के तहत लखनऊ स्थित यूपी 112 मुख्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने 300 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर पौधों की देखभाल करने वाले मालियों को सम्मानित करते हुए पौधों के संरक्षण और नियमित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया।

एमएसएमई: विकसित भारत@2047 के लिए रणनीतिक उत्प्रेरक

27 जून को अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो एक ऐसा अवसर है जो प्रतीकात्मकता से परे एक मूलभूत सत्य की […]

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत लखनऊ मण्डल में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जल संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत अयोध्या धाम, बाराबंकी, वाराणसी जंक्शन, अकबरपुर एवं लखनऊ स्टेशनों पर यात्रियों, सफाई मित्रों एवं आमजन को जल एवं विद्युत संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और सतत विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

उत्तर रेलवे चिकित्सालय, लखनऊ को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CCA स्वीकृति

उत्तर रेलवे चिकित्सालय (NRDH), लखनऊ को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) से 31 जुलाई 2030 तक वैध Consolidated Consent and Authorization (CCA) प्राप्त हुआ है। यह स्वीकृति अस्पताल द्वारा जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण मानकों के सफल अनुपालन का प्रमाण है। अस्पताल में स्थापित 5 KLD क्षमता के ETP एवं 80 KLD क्षमता के STP के माध्यम से अपशिष्ट जल का उपचार कर पुनः उपयोग किया जाता है, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता सागर के नेतृत्व में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के अंतर्गत बादशाह नगर मनोरंजन संस्थान में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा बादशाह नगर मनोरंजन संस्थान परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और जैव विविधता संरक्षण के प्रति रेलवे कर्मचारियों एवं आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आम, जामुन, मौसमी, चीकू और शरीफा सहित विभिन्न पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

क्यों हरित चुनाव अगला लोकतांत्रिक सुधार बनना चाहिए?

विश्व पृथ्वी दिवस पर, राष्ट्रीय बातचीत सही मायने में जंगलों, नदियों, वायु गुणवत्ता, अपशिष्ट और जलवायु संकट पर केंद्रित हो जाती है। लेकिन एक और […]

अरुणाचल की सियांग परियोजना पर पीएफआर का काम जल्द शुरू होगा: मंत्री| भारत समाचार

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश के पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री ओजिंग तासिंग ने रविवार को कहा कि सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना की पूर्व-व्यवहार्यता रिपोर्ट पर […]