बूंद-बूंद बचाने का संकल्प, जल संरक्षण अभियान का हुआ आगाज 16 से 22 जुलाई तक चलेगा जागरूकता का अभियान

ChatGPTImageJul17202608 46 22A
Spread the love

मऊ- जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” के संदेश के साथ जनपद में जल बचाने की मुहिम शुरू होने जा रही है। 16 जुलाई से चलने वाले सात दिवसीय सघन जल संचयन, संरक्षण एवं जागरूकता अभियान में गांव से लेकर शहर तक लोगों को जल के महत्व से जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायतों, विकास खण्डों, नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषदों और जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान में जल शपथ, विद्यालयों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, वृक्षारोपण और जागरूकता रैलियों के माध्यम से लोगों को पानी की हर बूंद सहेजने का संदेश दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभागों को अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उद्देश्य है कि जल संरक्षण केवल एक अभियान न रहकर जन-जन की आदत बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *