बूंद-बूंद बचाने का संकल्प, जल संरक्षण अभियान का हुआ आगाज 16 से 22 जुलाई तक चलेगा जागरूकता का अभियान

मऊ में 16 जुलाई से सात दिवसीय सघन जल संचयन, संरक्षण एवं जागरूकता अभियान शुरू होगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव और शहरों में जल शपथ, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण और जागरूकता रैलियों के जरिए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जल बचाने को जन-जन की आदत बनाना है।

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत लखनऊ मण्डल में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जल संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत अयोध्या धाम, बाराबंकी, वाराणसी जंक्शन, अकबरपुर एवं लखनऊ स्टेशनों पर यात्रियों, सफाई मित्रों एवं आमजन को जल एवं विद्युत संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और सतत विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत लखनऊ मंडल में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

लखनऊ मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान” एवं “पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा” के अंतर्गत प्रमुख रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों एवं कार्यालय परिसरों में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा लगभग 800 लोगों ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।