मऊ में आयोजित मिशन शक्ति संवाद सम्मान कार्यक्रम में महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं, समाजसेवियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने महिलाओं को सुरक्षित और समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जबकि पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय उनके साथ है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Tag: Mau District News
मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान, डीएम-एसपी ने बढ़ाया हौसला
मऊ के कम्युनिटी हॉल में आयोजित दैनिक जागरण के प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आनन्द वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के महत्व पर जोर दिया। साथ ही छात्रों से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
25 साल बाद फिर चमकेगा सरायसादी का सोलर प्लांट, स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर बनेगा 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क
मऊ के सरायसादी गांव में करीब 25 वर्षों से बंद पड़े ऐतिहासिक 100 किलोवाट ऑफ-ग्रिड सोलर प्लांट को पुनर्जीवित करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इसकी क्षमता बढ़ाकर 5 मेगावाट करने और इसे आधुनिक सौर ऊर्जा पार्क के रूप में विकसित करने की पहल की है। साथ ही, वर्ष 1992 में स्थापित इस प्लांट का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर करने और परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।
श्रावण मास में खाद्य विभाग सख्त, बिना लाइसेंस के चल रहे दो होटल-दुकान सील
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र मऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कांवड़ मार्गों पर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। निरीक्षण के दौरान बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित दो प्रतिष्ठानों का संचालन बंद कराते हुए कार्रवाई की गई। विभाग ने व्यापारियों को साफ-सफाई, खाद्य लाइसेंस और गुणवत्ता संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं तथा श्रद्धालुओं से केवल लाइसेंसधारी दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदने की अपील की है।
ऑपरेशन दहन में करोड़ों का नशा राख, मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के सौदागरों को कड़ा संदेश
मऊ पुलिस ने “ऑपरेशन दहन” के तहत करीब ₹16.96 करोड़ मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का न्यायालय के आदेश पर विनिष्टीकरण कराया। 8 मामलों में जब्त 3311.39 किलोग्राम गांजा, 16.274 किलोग्राम चरस और 40 डायजापाम गोलियों को आजमगढ़ स्थित अधिकृत इंसीनरेटर में पर्यावरणीय मानकों के अनुसार नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
बेटी बचाओ का संदेश लेकर निकली रैली, बेटियों के नाम लगाए गए पौधे, मिशन शक्ति के रंग में रंगा रानीपुर
मऊ के राम नगीना इंटर कॉलेज, रानीपुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया तथा “एक पेड़ बेटी के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जबकि अधिकारियों ने बेटियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी आह्वान किया।
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा, जिला शांति समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश।
मऊ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सावन कांवड़ यात्रा, सावन मेला और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और नशीले पदार्थों के सेवन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
भविष्य की प्यास बुझाने व जल की हर बूंद बचाने का संकल्प सीडीओ ने दिखाई जन-संदेश रैली को हरी झंडी, जल बचाने का दिया संदेश
मऊ में भूजल सप्ताह के तहत डायट इमिलिया में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने भूजल संरक्षण जन-संदेश रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल संरक्षण के वैज्ञानिक उपायों पर जोर दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए अधिकारियों और प्रतिभागियों ने भूजल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर मऊ को मिली विकास की सौगात; करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास
राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जिला पंचायत मऊ द्वारा जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का भव्य शिलान्यास किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय ने विकास कार्यों की आधारशिला रखते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर समाज के हर वर्ग तक बिना बिचौलियों के लाभ पहुँचाना है। इस गरिमामय कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
