ऑपरेशन दहन में करोड़ों का नशा राख, मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के सौदागरों को कड़ा संदेश

WhatsAppImage2026 07 28at8.15.37AM
Spread the love

मऊ- जिले को नशामुक्त बनाने की मुहिम में पुलिस ने “ऑपरेशन दहन” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹16 करोड़ 96 लाख 54 हजार कीमत के अवैध मादक पदार्थों को आग के हवाले कर दिया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। 24 जुलाई को जिले के कोतवाली नगर, घोसी, दक्षिण टोला और कोपागंज थानों में दर्ज 08 मामलों से जब्त 3311.39 किलोग्राम गांजा, 16.274 किलोग्राम चरस तथा 40 डायजापाम गोलियों का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया। सभी मादक पदार्थों को आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज क्षेत्र स्थित सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के इंसीनरेटर में पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *