सुरक्षा मानकों में लापरवाही पड़ी भारी, 59 बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं, निरीक्षण अभियान आगे भी रहेगा जारी—जिलाधिकारी

मऊ जिले में जनसुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्ती शुरू कर दी है। विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर 59 मैरिज हॉल, होटल, अस्पताल, स्कूल, मॉल और अन्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अग्निशमन एवं सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खुरपका-मुंहपका से बचाव की पहल तेज, जिले में शुरू हुआ विशेष टीकाकरण अभियान 27 टीमें घर-घर जाकर संभालेंगी टीकाकरण की कमान

मऊ जिले में आज से खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग के खिलाफ विशेष निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू होगा। 8 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत 2.04 लाख गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को टीके लगाए जाएंगे। 27 टीकाकरण टीमें गांव-गांव जाकर पशुपालकों के घरों तक पहुंचेंगी और पात्र पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। पशुपालन विभाग ने सभी पशुपालकों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

दोषियों को जल्द सजा दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने जघन्य अपराधों, महिला उत्पीड़न और गैंगस्टर एक्ट मामलों पर दिए सख्त निर्देश

मऊ में आयोजित कानून-व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश दिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी, एससी/एसटी एक्ट मामलों की विशेष समीक्षा, महिला उत्पीड़न एवं गैंगस्टर एक्ट में समयबद्ध चार्जशीट दाखिल करने तथा अवैध जहरीली शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जून माह में 296 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जिनमें 210 मामलों में दोष सिद्ध हुआ।

यूपी 112 मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन: डीजीपी विनोद कुमार सिंह ने कर्मचारी कल्याण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

यूपी 112 मुख्यालय में आयोजित सैनिक सम्मेलन में डीजीपी विनोद कुमार सिंह ने कर्मचारी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित संवाद की व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों का मनोबल, अनुशासन और जनसेवा एक-दूसरे से जुड़े हैं तथा उनकी भलाई पुलिस नेतृत्व की जिम्मेदारी है।

पेराई सत्र की तैयारी में जुटी घोसी चीनी मिल, मंत्री ए. के. शर्मा ने परखी जमीनी हकीकत क्षमता वृद्धि और किसानों की सुविधा पहली प्राथमिकता

मऊ: आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों का जायजा लेने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों, प्लांट, कर्मचारियों और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन से चीनी मिलों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।

मऊ: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घोसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ लोग गिरफ्तार

मऊ: थाना घोसी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत आठ लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के तहत सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर, सीडीओ ने दिए निर्देश गांव-गांव विशेष शिविर लगाकर बढ़ाया जाएगा पंजीकरण

मऊ: मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला श्रम बंधु की बैठक में श्रमिकों के पंजीकरण, विभागीय योजनाओं के लाभ और न्यूनतम मजदूरी के पालन पर जोर दिया गया। सीडीओ ने विशेष पंजीकरण शिविर, जागरूकता अभियान तथा पात्र श्रमिकों को कन्या विवाह, मातृत्व सहायता और शिक्षा प्रोत्साहन जैसी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश और नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी, शॉर्टकट से नहीं मिलती मंजिल : डीएम आनंद वर्द्धन

मऊ में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग सेंटर का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लाइब्रेरी, डिजिटल क्लासरूम सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

यूपी T20 लीग: मो. फहीम ने मीडिया को दी विस्तृत जानकारी, इस बार और भी खास होगा टूर्नामेंट का आयोजन

यूपी T20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से होगी। UPCA के मीडिया मैनेजर मो. फहीम ने बताया कि पहली बार इस लीग का आयोजन दो शहरों—लखनऊ और कानपुर—में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लीग का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों और गांवों की क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच देकर अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर प्रदान करना है।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का हुआ शंखनाद, उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च; ऋषभ रिखीराम शर्मा और जैस्मीन सैंडलास की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की बहुप्रतीक्षित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने 14 अगस्त को होने वाले उद्घाटन समारोह के टिकटों का औपचारिक शुभारंभ किया। समारोह में लीग के आयोजन, खेल अधोसंरचना के विस्तार और उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और विचार सामने आए।

14 अगस्त को इकाना स्टेडियम में होने वाला उद्घाटन समारोह इस बार पहले से कहीं अधिक भव्य होगा। समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे, जबकि लोकप्रिय पंजाबी गायिका जैस्मीन सैंडलास अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसके अलावा अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ड्रोन शो और शानदार आतिशबाजी समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे। आयोजकों के अनुसार उत्तर प्रदेश में इस स्तर का ड्रोन शो पहली बार आयोजित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध खेल एंकर जतिन सप्रू करेंगे।

इस अवसर पर उद्घाटन समारोह के लिए 4000 रियायती टिकट भी लॉन्च किए गए। दर्शकों के लिए अपर ब्लॉक की टिकट 349 रुपये तथा लोअर विंग की टिकट 499 रुपये निर्धारित की गई है। टिकट “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध होंगे तथा इन्हें ई-डिस्ट्रिक्ट ऐप के माध्यम से भी खरीदा जा सकेगा।

मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश आज केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि हर खेल में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और बड़ा मंच मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि लीग समाप्त होने के बाद कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम का नवीनीकरण कराया जाएगा। साथ ही वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का नया क्रिकेट स्टेडियम जल्द प्रदेश को समर्पित किया जाएगा, जबकि गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख खेल केंद्रों में शामिल होगा।

अपने संबोधन के दौरान अवनीश अवस्थी ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि यूपी टी-20 लीग की तर्ज पर महिला टी-20 लीग भी शुरू की जानी चाहिए, जिसमें प्रारंभिक चरण में कम से कम चार टीमों को शामिल किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कानपुर की टीम को शामिल करने का सुझाव देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पर यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

अवनीश अवस्थी ने अपने संबोधन में भारत की स्टार पैरा तीरंदाज शीतल देवी के संघर्ष और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शीतल देवी ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और प्रतिभा के दम पर पैरों से तीरंदाजी करते हुए पैरालंपिक में कांस्य पदक और विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और खेलों में समर्पण तथा आत्मविश्वास का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

स्वागत भाषण देते हुए यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि इस बार पहली बार लीग का आयोजन दो शहरों में किया जा रहा है। पहला चरण 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां उद्घाटन समारोह सहित कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगा, जहां 12 मैच आयोजित किए जाएंगे। लीग का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर में भव्य समापन समारोह के साथ खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार उद्घाटन समारोह खेल और मनोरंजन का अनूठा संगम होगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत, रोशनी और आधुनिक तकनीक का अद्भुत समावेश देखने को मिलेगा।

समारोह के अंत में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, इकाना स्टेडियम के सीएमडी उदय सिन्हा, एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी, मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित खेल जगत और प्रशासन से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च के साथ ही यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का उत्साह चरम पर पहुंच गया है और क्रिकेट प्रेमियों में आगामी मुकाबलों को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।