सरोजनी नगर। लखनऊ के सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत हरि ॐ नगर कॉलोनी मे शुक्रवार को नगर निगम की निधि से नाले के कार्य का शिलान्यास किया गया। पार्षद राम नरेश रावत ने सुरेंद्र की दुकान से लेकर अजय यादव की गली नंबर 4 तक नाले के नवनिर्माण कार्य का शुभारम्भ कराया। तकरीबन 410 मीटर लंम्बे नाले का निर्माण लगभग 49 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सहयोग एवं आशीर्वाद से आयोजित कार्यक्रम में विधि विधान से पूजा – अर्चना करके और धूप दीप प्रज्वलित करके तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष के. के.श्रीवास्तव, व अशोक बाजपेई के द्वारा नारियल फोड़कर तथा अभय द्विवेदी व कालिका प्रसाद शुक्ला से शिलान्यास की ईंट रखवा कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कॉलोनी के अन्य निवासी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने बताया की हरि ॐ नगर कॉलोनी की यह मुख्य सड़क काफी समय से खराब पड़ी हुई थी। नाले की समुचित व्यवस्था न होने के कारण घरों का तथा बरसात का पानी सदैव मुख्य रास्ते पर ही भरा रहता था। इससे स्थानीय लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब नाले के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ ही लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। जिनका संतोष त्रिपाठी व अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर तथा लड्डू खिलाकर सभी लोगो ने संघर्षशील, विकास कार्यों को धरा पर लाने वाले पार्षद रामनरेश रावत जी का तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति रितेश दुबे के द्वारा जिंदाबाद – जिंदाबाद के नारे लगाये गये। ऊर्जा एवं नगर विकास (शहरी विकास) कैबिनेट मंत्री ऐ. के. शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, कौशल किशोर जी पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, शिव शंकर सिंह (शंकरी भैया)नगर आयुक्त गौरव कुमार जी, मंडल अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव आप सभी लोगो के सहयोग से तथा हमारे सरोजनी नगर द्वितीय के कर्मठ एवं जुझारू पार्षद रामरेश रावत, के अथक प्रयासो से नाले का नवनिर्माण कार्य होने जा रहा है जिसके लिए आप सभी जनप्रतिनिधियों को पार्षद प्रतिनिधि एवं बूथ अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव (सेक्टर संयोजक),रितेश दुबे (बूथ अध्यक्ष), फूलचंद गौतम BLA- 2 तथा समस्त वार्ड के निवासियों की तरफ से आप सभी लोगो का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।इस कार्यक्रम में :- प्रदीप सिंह, अनिल सिंह, जय नारायण गुप्ता, महेंद्र, कुलदीप अवस्थी, ममता मोर्या, जयराम यादव,दिलीप खोलोरिया आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
पार्षद रामनरेश ने हरि ॐ नगर मे नाले का किया शुभारंभ, स्थानीय लोगों ने जताया आभार




