नगर निगम का एक्शन शुरू, फुटपाथ पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं!

IMG 20261119 WA0256
Spread the love

जोन-8 के जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान, पराग बूथ संचालक को फुटपाथ खाली करने की चेतावनी

 

लखनऊ। राजधानी में सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। जोन-8 के जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण प्रभारी एहसान सिद्दीकी की टीम ने सर्पोटगंज स्थित होटल के सामने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर कब्जा कर कारोबार करने वालों को चेतावनी देते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

IMG 20261119 WA0255

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में संचालित एक पराग बूथ के संचालक ने फुटपाथ पर कब्जा कर रेस्टोरेंट जैसी व्यवस्था बना रखी है। आरोप है कि इस व्यवस्था को किराये पर भी दिया जाता है और इसके एवज में कथित तौर पर 12 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वसूले जाते हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि फुटपाथ पर इस तरह कब्जे के चलते अन्य दुकानदारों, ठेला-खुमचा संचालकों और चोखा-बाटी विक्रेताओं ने भी अतिक्रमण कर रखा है।

फुटपाथ पर कब्जे का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। पैदल चलने वालों को सड़क पर उतरकर आवागमन करना पड़ता है। वहीं, दुकानों पर आने वाले ग्राहक सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बनती है।

IMG 20261119 145900

नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। विशेष रूप से पराग बूथ संचालक को फुटपाथ से सामान हटाने के निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी चालान और चेतावनी जैसी कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर निगम की चेतावनी के बाद फुटपाथ वास्तव में कब्जामुक्त हो पाएगा? या फिर कुछ दिनों बाद दोबारा वही स्थिति बन जाएगी? स्थानीय लोगों ने नगर निगम से अतिक्रमण पूरी तरह हटवाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।

IMG 20261119 WA0256

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि फुटपाथ पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ विभाग कितना सख्त रुख अपनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *