लखनऊ के तेलीबाग स्थित शनि मंदिर चौराहे पर नगर निगम जोन-8 की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह के नेतृत्व और अतिक्रमण प्रभारी अहसन सिद्दीकी की अगुवाई में हुई कार्रवाई के दौरान सड़क व फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा सार्वजनिक मार्ग बाधित न करने की चेतावनी दी।