शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में करें प्रतिभाग

मऊ में 29 जुलाई को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक पास युवाओं का चयन विभिन्न पदों पर करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹8,000 से ₹20,000 तक मासिक वेतन मिलेगा। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।

श्रमिकों के सपनों को डिजिटल पंख देगा “श्रमिक एप”, अब रोजगार की तलाश होगी आसान, तकनीक के साथ आगे बढ़ेंगे श्रमिक

मऊ में निर्माण श्रमिकों के लिए रोजगार पाना अब और आसान होगा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने “श्रमिक एप (B.O.C.W.)” लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से श्रमिकों को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी डिजिटल रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। नियोजक भी अपनी आवश्यकता के अनुसार पंजीकृत कुशल श्रमिकों का चयन कर सकेंगे।

माटीकला कारीगरों को मिलेगा स्वरोजगार का नया मंच,   25 जुलाई को गजफरपुर में जागरूकता शिविर, सरकारी योजनाओं की मिलेगी पूरी जानकारी।

मऊ के विकासखंड रानीपुर के ग्राम गजफरपुर में 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा निःशुल्क माटीकला जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कारीगरों और युवाओं को PMEGP, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत ऋण, अनुदान और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

रोवर तकनीक से होगी सटीक पैमाइश, भूमि विवादों के समाधान को मिलेगी रफ्तार, जिलाधिकारी ने पारदर्शी सीमांकन पर दिया जोर

मऊ में भूमि पैमाइश और सीमांकन को अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाने के लिए जीएनएसएस–आरटीके (GNSS-RTK) आधारित आधुनिक रोवर सर्वे का निरीक्षण जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया। उन्होंने राजस्व विभाग को आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग के निर्देश देते हुए कहा कि इससे भूमि विवादों के निस्तारण में तेजी आएगी और डिजिटल भूमि अभिलेखों की गुणवत्ता बेहतर होगी।

रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की बैठक संपन्न, योजना से जगी उम्मीद, 10 में 6 मामलों पर लगी मुहर

मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तुत 10 मामलों में से 6 को स्वीकृति दी गई, जबकि 4 आवेदन अपात्र पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए। जिलाधिकारी ने पात्र महिलाओं तक समयबद्ध सहायता पहुंचाने और प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मऊ पुलिस की मेहनत लाई रंग, NAFIS रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण डेटा फीडिंग ने दिलाया जिले को गौरव

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के NAFIS पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मऊ पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने पर संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सीएमआईएस पोर्टल पर 738 परियोजनाओं की समीक्षा, समय से पीछे चल रहे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश

मऊ कलेक्ट्रेट में सीएमआईएस पोर्टल आधारित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने विकास कार्यों में देरी पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा लंबित परियोजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर हुई धनवर्षा, कर्ण शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी शुभम गौतम पर 21.50 लाख की दूसरी सबसे बड़ी बोली, 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगी बोली

आगरा में आयोजित यूपी टी-20 लीग 2026 के चौथे सीजन की मिनी नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई। मेरठ के अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा 23 लाख रुपये की बोली के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जबकि बुलंदशहर के युवा तेज गेंदबाज शुभम गौतम को नोएडा किंग्स ने 21.50 लाख रुपये में खरीदा। 250 से अधिक खिलाड़ियों पर हुई नीलामी में कई युवा प्रतिभाओं को बड़ी कीमत मिली। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लीग को युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मजबूत मंच बताया।

UP T20 League 2026: 14 अगस्त से होगा चौथे सीजन का आगाज़, 24 जुलाई को मेगा ऑक्शन में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने आगरा में आयोजित प्रेस वार्ता में यूपी टी20 लीग 2026 के चौथे सीजन की तैयारियों की जानकारी दी। 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू होने वाली लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। 24 जुलाई को होने वाले ऑक्शन में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जबकि UPCA ने जल्द ही महिला यूपी टी20 लीग शुरू करने की भी घोषणा की।

दर्जी प्रशिक्षण के लिए 24 जुलाई से साक्षात्कार

मऊ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 24 और 25 जुलाई को जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में आयोजित होगा, जहां सभी आवेदकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।