मैदान पर क्रिकेट, पर्दे के पीछे मेहनत; यूपी टी-20 लीग के ग्राउंड स्टाफ का सम्मान

यूपी टी-20 लीग के कानपुर चरण में बारिश और गीली आउटफील्ड के बीच मैदान तैयार करने वाले ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया गया। 45 अस्थायी और 22 स्थायी कर्मचारी सम्मानित हुए।

UPT20 Season 4: 4 का वार, लखनऊ में शानदार आगाज, कानपुर में असली वार बाकी

UPT20 Season 4 का लखनऊ चरण रोमांचक मुकाबलों, शानदार बल्लेबाजी और युवा गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के साथ पूरा हो चुका है। अब 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क में लीग का अगला चरण शुरू होगा, जहां प्लेऑफ और 6 सितंबर को फाइनल के साथ “4 का वार” अपने निर्णायक मुकाम तक पहुंचेगा।

काशी रुद्रास का विजय अभियान थमा, नोएडा किंग्स ने पांच विकेट से दी करारी शिकस्त

नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के लखनऊ चरण के अंतिम मुकाबले में गत चैंपियन काशी रुद्रास को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कार्तिक सिद्धू की घातक गेंदबाजी के सामने काशी की टीम 89 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में नोएडा ने 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

इकाना में UPT20 का पहला चरण सफल, भावुक हुए डॉ. संजय कपूर; बोले- पत्रकारों की कलम ने ग्रामीण प्रतिभाओं को दिलाई पहचान

UPT20 लीग सीजन-4 का लखनऊ चरण 26 अगस्त को इकाना स्टेडियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने मीडिया बॉक्स पहुंचकर पत्रकारों का आभार जताया और ग्रामीण क्षेत्रों से उभर रही युवा प्रतिभाओं को पहचान दिलाने में मीडिया की भूमिका को सराहा। अब 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्लेऑफ और 6 सितंबर को ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा।

भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी से लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत काशी रुद्रास को 6 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की

भुवनेश्वर कुमार और अभिनंदन सिंह की घातक गेंदबाजी के बाद हिमांशु सिंह की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ फाल्कन्स ने काशी रुद्रास को 6 विकेट से हराकर यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। काशी रुद्रास की टीम 19.1 ओवर में 126 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में लखनऊ फाल्कन्स ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 130 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। भुवनेश्वर ने 20 रन देकर 3 और अभिनंदन ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हिमांशु सिंह ने 41 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली।

रिंकू सिंह के 30 रन और जीशान की घातक गेंदबाजी से मेरठ की जीत, कानपुर को 19 रन से हराया

बारिश से प्रभावित पांच ओवर के मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने रिंकू सिंह के 30 रन और जीशान अंसारी के 12 रन देकर तीन विकेट की बदौलत कानपुर सुपरस्टार्स को 19 रन से हराया। इस जीत के साथ मेरठ ने लगातार सातवीं जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

नमन तिवारी के ‘सिक्सर’ से नोएडा किंग्स की रोमांचक जीत, गोरखपुर लायंस चार विकेट से हारा

नमन तिवारी की घातक गेंदबाजी के आगे गौर गोरखपुर लायंस की पारी 112 रन पर सिमट गई। छह विकेट लेने वाले नमन के शानदार प्रदर्शन और कप्तान प्रशांत वीर के नाबाद 20 रनों की बदौलत नोएडा किंग्स ने 16.1 ओवर में चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

13 रन में छह विकेट: नमन तिवारी ने रचा इतिहास, यूपी टी-20 लीग में बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

नोएडा किंग्स के तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने गौर गोरखपुर लायंस के खिलाफ 3.5 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर छह विकेट चटकाए और यूपी टी-20 लीग में एक पारी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, डीएलएस से लखनऊ फाल्कन्स ने नोएडा किंग्स को 12 रन से हराया

अजीत वर्मा के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन और अभिनंदन सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर लखनऊ फाल्कन्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में नोएडा किंग्स को डीएलएस पद्धति से 12 रन से हरा दिया। अजीत ने 59 रन और दो विकेट, जबकि अभिनंदन ने चार विकेट लेकर लखनऊ की जीत में अहम भूमिका निभाई।

46 गेंदों में 97 रन, चिकारा के तूफान से मेरठ ने रचा जीत का पंच

स्वास्तिक चिकारा के तूफानी नाबाद 97 रन की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में कानपुर सुपरस्टार्स को नौ विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। 143 रन के लक्ष्य को मेरठ ने 13.5 ओवर में हासिल किया। चिकारा ने 46 गेंदों में नौ चौके और सात छक्के जड़े, जबकि रितुराज शर्मा ने नाबाद 35 रन बनाए। इस जीत के साथ मेरठ अंक तालिका में शीर्ष पर और मजबूत हो गया।