बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, अपना उद्योग शुरू करने को सरकार देगी 10 लाख तक का आर्थिक मदद

ChatGPTImageJul17202608 42 08A
Spread the love

मऊ- अब गांव के हुनर और हुनरमंद हाथों को मिलेगा नया सहारा। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत शिक्षित युवाओं, बेरोजगारों, आईटीआई प्रशिक्षित अभ्यर्थियों और पारंपरिक कारीगरों को अपने गांव में उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने बताया कि 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक लोग 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना में सामान्य वर्ग को 4 प्रतिशत ब्याज पर तथा आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को बिना ब्याज ऋण देने का प्रावधान है। योजना के तहत साड़ी, लुंगी, गमछा जैसे वस्त्र उद्योगों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना रोजगार का नया रास्ता खोलने वाली साबित हो सकती है। आवेदन और जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की वेबसाइट upkvib.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, संगीत पैलेस, निजामुद्दीनपुरा, मऊ से सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *