बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, अपना उद्योग शुरू करने को सरकार देगी 10 लाख तक का आर्थिक मदद

मऊ में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत ग्रामीण युवाओं, बेरोजगारों, आईटीआई प्रशिक्षित अभ्यर्थियों और पारंपरिक कारीगरों को गांव में उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना में सामान्य वर्ग को 4% ब्याज पर तथा आरक्षित वर्ग को ब्याजमुक्त ऋण की सुविधा मिलेगी।

आईटीआई सहादतपुरा का रोजगार मेला बना युवाओं के लिए उम्मीद 518 अभ्यर्थियों में 220 का हुआ चयन

मऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सहादतपुरा में आयोजित रोजगार मेले में 518 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 220 युवाओं का चयन मारुति सुजुकी मोटर्स (विजन इंडिया), अहमदाबाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेत्री ज्योति सिंह ने किया। संस्थान के प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।