मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पीजीआई में बहु-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना पीजीआई पुलिस ने ईश्वरी खेड़ा, कालिंदी पार्क में बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 1090, 112, 181, 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

वर्दी के नीचे की आवाज़: साहब की कुर्सी और सिपाही की चुप्पी

पुलिस विभाग में अनुशासन जरूरी है, लेकिन क्या सिपाही अपनी शिकायत बिना डर के ऊपर तक पहुंचा सकता है? ‘वर्दी के नीचे की आवाज़’ में इसी सवाल के जरिए अधिकारी की कुर्सी और सिपाही की चुप्पी के बीच की हकीकत को समझने की कोशिश।

स्कूल परिवहन व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, बिना फिटनेस के नहीं दौड़ेंगे स्कूल वाहन

मऊ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने स्कूल वाहनों के संचालन पर सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और चालक के पुलिस सत्यापन वाले वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान अनधिकृत वाहनों पर कार्रवाई करते हुए छह का चालान और तीन वाहन सीज किए गए, जबकि स्कूल बसों में सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया गया।

15 हजार का इनामी गोवध आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार

मऊ में गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित ₹15 हजार के इनामी आरोपी को कोपागंज पुलिस और स्वाट/एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, फायरिंग के जवाब में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से देशी तमंचा और कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है। आरोपी पर गोवंश तस्करी, अवैध वध और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

यूपी 112 मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन: डीजीपी विनोद कुमार सिंह ने कर्मचारी कल्याण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

यूपी 112 मुख्यालय में आयोजित सैनिक सम्मेलन में डीजीपी विनोद कुमार सिंह ने कर्मचारी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित संवाद की व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों का मनोबल, अनुशासन और जनसेवा एक-दूसरे से जुड़े हैं तथा उनकी भलाई पुलिस नेतृत्व की जिम्मेदारी है।

यूपी-112 मुख्यालय में 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, पीआरवी रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर जोर

लखनऊ स्थित यूपी-112 मुख्यालय में प्रदेश के सभी जिलों के राजपत्रित नोडल अधिकारियों का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक, पीआरवी संचालन, रिस्पॉन्स टाइम कम करने, सोशल मीडिया आधारित आपातकालीन सहायता और जनसेवा से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह ने अधिकारियों को त्वरित पुलिस सहायता, नियमित निरीक्षण और जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन में होमगार्ड भर्ती-2026 की डीवी एवं पीएसटी प्रक्रिया का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

मऊ पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2026 के तहत चल रही अभिलेख सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनन्द वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भर्ती संपन्न कराने के निर्देश दिए।

यूपी 112 मुख्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत 300 से अधिक पौधे लगाए गए

उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026 के तहत लखनऊ स्थित यूपी 112 मुख्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने 300 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर पौधों की देखभाल करने वाले मालियों को सम्मानित करते हुए पौधों के संरक्षण और नियमित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया।

राम मंदिर दान विवाद: अदालत ने 3 और आरोपियों की एक दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी

लखनऊ, फैजाबाद की एक विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने मंगलवार को राम मंदिर के दान के कथित गबन के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में […]

लव जिहाद का साया? लखनऊ में बाजार गई नाबालिग लड़की लापता, समीर खान पर भगाने और मजहब बदलने की खौफनाक साजिश का सनसनीखेज आरोप

Missing Girl, Lucknow News, Ashiyana, Missing Minor, Uttar Pradesh News, Police Investigation, Missing Case, Teen Girl Missing, FIR, Crime News, Breaking News, Family Complaint, Search Operation, Law and Order, UP Police, Local News, India News, Investigation, Public Safety, Hindi News