बनारस से खजुराहो जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के पिछले पैंटोग्राफ में तकनीकी गड़बड़ी आने पर ट्रेन को एहतियातन वाराणसी जंक्शन पर रोका गया। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के उत्कृष्ट समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई से समस्या का समाधान किया गया और सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद ट्रेन को 4 घंटे 7 मिनट की देरी से सुरक्षित रूप से रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए भोजन, जलपान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
Tag: Railway Maintenance
गोमतीनगर कोचिंग डिपो ने हासिल किए 4 ISO एवं 5S प्रमाण-पत्र, लखनऊ मंडल की कार्यकुशलता को मिली नई पहचान
गोमतीनगर कोचिंग डिपो (कैरेज एंड वैगन), लखनऊ मंडल ने गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा प्रबंधन एवं कार्यस्थल सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक साथ 4 ISO प्रमाण-पत्र तथा जापानी 5S प्रमाणन हासिल किया है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने इसे कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।
लखनऊ मण्डल में दो दिवसीय संरक्षा ऑडिट निरीक्षण सम्पन्न, वंदे भारत सहित ट्रैक एवं ट्रैक अनुरक्षण मशीनों की हुई गहन जांच
लखनऊ मण्डल में दो दिवसीय संरक्षा ऑडिट निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री नीरज गुप्ता के नेतृत्व में वंदे भारत ट्रेन, ट्रैक मशीनों एवं रेल संरचना की गहन तकनीकी जांच की गई। समीक्षा बैठक में संरक्षा मानकों, अनुरक्षण प्रक्रियाओं एवं कर्मचारियों की काउंसिलिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई।
लखनऊ-सीतापुर रेलखंड पर पूर्वोत्तर रेलवे का सघन संरक्षा निरीक्षण, अधिकारियों ने परखा सुरक्षा तंत्र
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी नीरज गुप्ता के नेतृत्व में लखनऊ-सीतापुर रेलखंड पर दो दिवसीय सघन संरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समपार फाटकों, पैनल रूम, रिले रूम, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, ब्रिज तथा स्टेशन सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का परीक्षण करते हुए संरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने ऐशबाग कोचिंग डिपो का किया गहन निरीक्षण, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने ऐशबाग कोचिंग डिपो का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसी कोचों की कूलिंग व्यवस्था, फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम, पिट लाइन, पावर कार तथा क्रेन संचालन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने डिपो में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, कियोस्क एवं इंटरएक्टिव स्क्रीन लगाने तथा विद्युत एवं जल उपयोग में 10 प्रतिशत कमी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं संरक्षा विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।
