वर्दी के नीचे की आवाज़: साहब की कुर्सी और सिपाही की चुप्पी

पुलिस विभाग में अनुशासन जरूरी है, लेकिन क्या सिपाही अपनी शिकायत बिना डर के ऊपर तक पहुंचा सकता है? ‘वर्दी के नीचे की आवाज़’ में इसी सवाल के जरिए अधिकारी की कुर्सी और सिपाही की चुप्पी के बीच की हकीकत को समझने की कोशिश।

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा, जिला शांति समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश।

मऊ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सावन कांवड़ यात्रा, सावन मेला और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और नशीले पदार्थों के सेवन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

मऊ में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने घोसी थाने में जनशिकायतें सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। जनपद के सभी थानों पर कुल 186 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

15 हजार का इनामी गोवध आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार

मऊ में गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित ₹15 हजार के इनामी आरोपी को कोपागंज पुलिस और स्वाट/एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, फायरिंग के जवाब में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से देशी तमंचा और कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है। आरोपी पर गोवंश तस्करी, अवैध वध और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

सुरक्षा मानकों में लापरवाही पड़ी भारी, 59 बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं, निरीक्षण अभियान आगे भी रहेगा जारी—जिलाधिकारी

मऊ जिले में जनसुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्ती शुरू कर दी है। विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर 59 मैरिज हॉल, होटल, अस्पताल, स्कूल, मॉल और अन्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अग्निशमन एवं सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

दोषियों को जल्द सजा दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने जघन्य अपराधों, महिला उत्पीड़न और गैंगस्टर एक्ट मामलों पर दिए सख्त निर्देश

मऊ में आयोजित कानून-व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश दिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी, एससी/एसटी एक्ट मामलों की विशेष समीक्षा, महिला उत्पीड़न एवं गैंगस्टर एक्ट में समयबद्ध चार्जशीट दाखिल करने तथा अवैध जहरीली शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जून माह में 296 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जिनमें 210 मामलों में दोष सिद्ध हुआ।

मऊ: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घोसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ लोग गिरफ्तार

मऊ: थाना घोसी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत आठ लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के तहत सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

जातिसूचक टिप्पणी पर सियासत तेज, भाजपा ने सपा सांसद प्रतिनिधि पर कार्रवाई की उठाई मांग “दलित व वंचित समाज का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं”—  प्रदेश मंत्री विजय राजभर

मऊ में समाजवादी पार्टी के एक सांसद प्रतिनिधि के कथित जातिसूचक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भाजपा प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने इसे दलित सम्मान और सामाजिक सौहार्द पर हमला बताते हुए सपा नेतृत्व से संबंधित प्रतिनिधि पर कार्रवाई तथा प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जल्द बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

लव जिहाद का साया? लखनऊ में बाजार गई नाबालिग लड़की लापता, समीर खान पर भगाने और मजहब बदलने की खौफनाक साजिश का सनसनीखेज आरोप

Missing Girl, Lucknow News, Ashiyana, Missing Minor, Uttar Pradesh News, Police Investigation, Missing Case, Teen Girl Missing, FIR, Crime News, Breaking News, Family Complaint, Search Operation, Law and Order, UP Police, Local News, India News, Investigation, Public Safety, Hindi News

अगर नमाज जरूरी है तो शिफ्ट में पढ़ें, सड़क पर नहीं: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोहराया है कि राज्य में सड़कों पर नमाज पढ़ना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने लगातार कहा […]