बाराबंकी के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज शक्ति वर्मा ₹7,000 की नौकरी और पंक्चर की दुकान से यूपी टी20 लीग तक पहुंचे। UPCA Speed Hunt में 138 km/h की रफ्तार के बाद कानपुर सुपरस्टार्स ने ₹2.5 लाख में खरीदा।
Tag: Kanpur Superstars
लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 13 रन से हराया, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुआ कानपुर
UPT20 League 2026 में लखनऊ फाल्कन्स ने बारिश से प्रभावित मैच में कानपुर सुपरस्टार्स को DLS से 13 रन से हराया। लखनऊ दूसरे स्थान पर, कानपुर प्लेऑफ से बाहर।
समीर रिजवी का तूफानी प्रहार, 39 गेंदों में नाबाद 91 रन से कानपुर सुपरस्टार्स की शानदार जीत
समीर रिजवी की 39 गेंदों में नाबाद 91 रन की तूफानी पारी के दम पर कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में नोएडा किंग्स को आठ विकेट से हराया।
आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत कानपुर सुपरस्टार्स को तीन विकेट से दी शिकस्त
आदर्श सिंह के नाबाद 101 रन के शानदार शतक के बावजूद कानपुर सुपरस्टार्स को गौर गोरखपुर लायंस के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बारिश से बाधित मैच में गोरखपुर को डीएलएस पद्धति से 10 ओवर में 121 रन का लक्ष्य मिला, जिसे निशांत कुशवाहा के नाबाद 25 रन और विजयी चौके की मदद से टीम ने 9.4 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।
रिंकू सिंह के 30 रन और जीशान की घातक गेंदबाजी से मेरठ की जीत, कानपुर को 19 रन से हराया
बारिश से प्रभावित पांच ओवर के मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने रिंकू सिंह के 30 रन और जीशान अंसारी के 12 रन देकर तीन विकेट की बदौलत कानपुर सुपरस्टार्स को 19 रन से हराया। इस जीत के साथ मेरठ ने लगातार सातवीं जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
46 गेंदों में 97 रन, चिकारा के तूफान से मेरठ ने रचा जीत का पंच
स्वास्तिक चिकारा के तूफानी नाबाद 97 रन की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में कानपुर सुपरस्टार्स को नौ विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। 143 रन के लक्ष्य को मेरठ ने 13.5 ओवर में हासिल किया। चिकारा ने 46 गेंदों में नौ चौके और सात छक्के जड़े, जबकि रितुराज शर्मा ने नाबाद 35 रन बनाए। इस जीत के साथ मेरठ अंक तालिका में शीर्ष पर और मजबूत हो गया।
कानपुर की जीत में अजय की धार और रिजवी-आदर्श की शानदार बल्लेबाजी
कानपुर सुपरस्टार्स ने बारिश से प्रभावित यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। अजय कुमार ने चार विकेट लेकर लखनऊ को 146 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई, जबकि समीर रिजवी (58) और आदर्श सिंह (51) के अर्धशतकों के बाद सत्यम सांगू ने आखिरी ओवर में चौका जड़कर कानपुर को रोमांचक जीत दिलाई।
साहब युवराज का तूफानी 91, काशी रुद्रास ने कानपुर को 7 रन से हराया
साहब युवराज सिंह की 56 गेंदों पर खेली गई 91 रन की विस्फोटक पारी और आखिरी ओवर में शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर गत चैंपियन काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को सात रन से हराकर यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
UPT20 2026: समीर रिज़वी की नाबाद 71 रनों की पारी बेकार गई, काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को 8 विकेट से हराया
यूपी टी20 लीग 2026 के चौथे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। समीर रिजवी की नाबाद 71 रन की शानदार पारी के बावजूद कानपुर 163 रन तक ही पहुंच सका। जवाब में अभिषेक गोस्वामी की नाबाद 76 और कप्तान करण शर्मा की 67 रन की पारी के दम पर काशी ने 18.1 ओवर में 164 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर हुई धनवर्षा, कर्ण शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी शुभम गौतम पर 21.50 लाख की दूसरी सबसे बड़ी बोली, 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगी बोली
आगरा में आयोजित यूपी टी-20 लीग 2026 के चौथे सीजन की मिनी नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई। मेरठ के अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा 23 लाख रुपये की बोली के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जबकि बुलंदशहर के युवा तेज गेंदबाज शुभम गौतम को नोएडा किंग्स ने 21.50 लाख रुपये में खरीदा। 250 से अधिक खिलाड़ियों पर हुई नीलामी में कई युवा प्रतिभाओं को बड़ी कीमत मिली। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लीग को युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मजबूत मंच बताया।
