मऊ में मिशन शक्ति की गूंज, बेटियों के हौसले को मिला सम्मान,

मऊ में आयोजित मिशन शक्ति संवाद सम्मान कार्यक्रम में महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं, समाजसेवियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने महिलाओं को सुरक्षित और समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जबकि पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय उनके साथ है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान, डीएम-एसपी ने बढ़ाया हौसला

मऊ के कम्युनिटी हॉल में आयोजित दैनिक जागरण के प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आनन्द वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के महत्व पर जोर दिया। साथ ही छात्रों से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा, जिला शांति समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश।

मऊ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सावन कांवड़ यात्रा, सावन मेला और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और नशीले पदार्थों के सेवन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, लापरवाही पर जताई नाराजगी, कोपागंज, रतनपुरा और जिला महिला चिकित्सालय की स्थिति सुधारने के दिए निर्देश

मऊ में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, टीबी उन्मूलन, आरबीएसके और कुपोषण से जुड़े मामलों में कई विकासखंडों की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए, साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा और पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी पालन पर विशेष जोर दिया गया।

सरयू के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट डीएम ने बाढ़ चौकी और पीएसी कैंप का किया निरीक्षण

सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मऊ जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने दोहरीघाट के गौरी शंकर घाट पर बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर राहत स्टॉक, बाढ़ चौकी और पीएसी कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहकर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।