पिपराइच-उनौला स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने कई एक्सप्रेस, सवारी और डेमू ट्रेनों का पिपराइच स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया है। रेलवे के अनुसार यह कदम परिचालनिक सुगमता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की नवीनतम स्थिति जांचने की अपील की गई है।
Category: अन्य
ऐशबाग स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: टिकटों की कालाबाज़ारी करने वाला युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक के टिकट बरामद
ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर RPF ने टिकटों की कालाबाज़ारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय मोहम्मद अयान बेग को गिरफ्तार किया है। आरोपी निजी IRCTC आईडी के जरिए तत्काल और आरक्षित टिकट बुक कर यात्रियों को अधिक कीमत पर बेचता था। उसके कब्जे से 14 रेलवे टिकट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 35,745 रुपये से अधिक है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन एवं पोस्ट कमांडर देवेन्द्र प्रताप के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लखनऊ एवं आलमनगर स्टेशन के विकास कार्यों की PCCM ने की समीक्षा, घायल टिकट परीक्षक का जाना हालचाल
उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) श्री प्रवीण पाण्डेय ने लखनऊ एवं आलमनगर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, खानपान सेवाओं तथा निर्माणाधीन एयर कॉनकोर्स परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। दौरे के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म शेड हादसे में घायल टिकट परीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह का हालचाल जाना और अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
तकनीकी चुनौती के बीच उत्तर रेलवे की तत्परता से वंदे भारत एक्सप्रेस का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित
बनारस से खजुराहो जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के पिछले पैंटोग्राफ में तकनीकी गड़बड़ी आने पर ट्रेन को एहतियातन वाराणसी जंक्शन पर रोका गया। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के उत्कृष्ट समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई से समस्या का समाधान किया गया और सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद ट्रेन को 4 घंटे 7 मिनट की देरी से सुरक्षित रूप से रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए भोजन, जलपान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के अंतर्गत बादशाह नगर मनोरंजन संस्थान में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा बादशाह नगर मनोरंजन संस्थान परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और जैव विविधता संरक्षण के प्रति रेलवे कर्मचारियों एवं आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आम, जामुन, मौसमी, चीकू और शरीफा सहित विभिन्न पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
लखनऊ स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक, कई ट्रेनों के मार्ग और प्लेटफॉर्म में बदलाव
लखनऊ स्टेशन पर निर्माणाधीन एयर कॉनकोर्स परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने 31 मई और 1 जून 2026 को अतिरिक्त ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 5 पर छह घंटे का पूर्ण ब्लॉक रहेगा, जिसके चलते कई ट्रेनों के मार्ग और प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति NTES या हेल्पलाइन 139 के माध्यम से जांचने की अपील की है।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चला विशेष संरक्षा जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को दिए अग्नि सुरक्षा एवं स्वच्छता के संदेश
गोरखपुर जंक्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा विशेष संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। नुक्कड़ नाटक, पोस्टर वितरण और प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से यात्रियों को अग्नि सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक किया गया। लगभग 650 संरक्षा पम्पलेट वितरित किए गए और सैकड़ों यात्रियों को रेल सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को किया संबोधित, लखनऊ में आयोजित 19वें रोजगार मेला में 330 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51 हजार से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को संबोधित किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने 330 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले में सर्वाधिक 198 अभ्यर्थी रेलवे विभाग से चयनित हुए। कार्यक्रम में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
डीआरएम लखनऊ ने चारबाग स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स निर्माण कार्य का किया गहन निरीक्षण यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आधुनिक स्टेशन विकास को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
लखनऊ जंक्शन (चारबाग) स्टेशन पर आरएलडीए द्वारा बनाए जा रहे एयर कॉनकोर्स निर्माण कार्य का मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ श्री सुनील कुमार वर्मा ने गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि एयर कॉनकोर्स बनने के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, सुगम आवागमन और बेहतर भीड़ प्रबंधन की सुविधा मिलेगी।
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत लखनऊ मंडल में जागरूकता कार्यक्रमों की धूम, नुक्कड़ नाटक से दिया हरित संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के तहत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा “पर्यावरण संरक्षण अभियान” के अंतर्गत लखनऊ जंक्शन और बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता अभियान और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के संदेश के जरिए यात्रियों, कर्मचारियों और आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।
