संविधान की सीख से विकसित भारत की राह तक, युवाओं ने भरी नई उड़ान

IMG 20261125 WA0400
Spread the love

मऊ में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, 100 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा; अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी कराया गया बोध

मऊ- कहते हैं कि बूंद-बूंद से घड़ा भरता है और छोटी-छोटी कोशिशों से ही बड़े बदलाव की इबारत लिखी जाती है। इसी सोच को साकार करने का संदेश संविधान दिवस पर राजीव गांधी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम में देखने को मिला। मेरा युवा भारत, जनपद मऊ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सौ से अधिक युवाओं ने अपनी भागीदारी से लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने संविधान दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं की सोच, संकल्प और सक्रिय भागीदारी से ही संवरता है। महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. हुमा परवेज ने मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों की अहमियत समझाते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता एवं यूथ आइकन सुश्री सुषमा पांडे ने विकसित भारत @2047 के संकल्प, पंच प्रण और ग्यारह संकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला और जनधन योजनाओं के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही देश की आर्थिक-सामाजिक प्रगति, डिजिटल भुगतान में यूपीआई की भूमिका, दूरसंचार विस्तार तथा गरीबी, नक्सलवाद और नशे के विरुद्ध प्रयासों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में संविधान, नशामुक्ति और समसामयिक विषयों पर खुला संवाद हुआ। युवाओं ने बेबाकी से सवाल पूछे और अपने विचार रखे। समापन पर सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम ने संदेश दिया कि अधिकारों की समझ, कर्तव्यों का निर्वहन और युवा शक्ति का संकल्प ही विकसित भारत की असली बुनियाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *