कानपुर में स्कॉर्पियो सवार पुलिसकर्मी ने दोस्त के साथ मिलकर 14 साल की छात्रा को किडनैप कर गैंगरे*प किया। दोनों करीब 2 घंटे तक कार के अंदर छात्रा से हैवानियत करते रहे। जब वह बेहोश हो गई, तो उसे उसके घर के सामने फेंक कर भाग गए।
भाई ने देर रात ही डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। आरोप है कि पुलिसवाले के शामिल होने की वजह से मामले को टरकाया गया। मंगलवार को पीड़ित पुलिस अफसरों के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। मामला सचेंडी थाना क्षेत्र का है।
लड़की ने बताया- मैं सोमवार रात करीब 10 बजे घर से निकली थी। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार 2 लड़कों ने मुझे जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया। इनमें एक पुलिस वाला था। आरोपी सचेंडी में रेलवे ट्रैक के किनारे सुनसान जगह पर ले गए।
दोनों ने स्कॉर्पियो के अंदर ही मेरे साथ गैंगरे*प किया। पीड़िता के भाई ने बताया- करीब 2 घंटे बाद दोनों युवक मेरी बहन को घर के बाहर बेहोशी की हालत में फेंककर भाग गए।




