देवरिया। जिले के कारागार में बंद पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें तुरंत देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रात करीब 2 बजे उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, गोरखपुर में चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। फिलहाल उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।
अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी मामले में 10 दिसंबर से देवरिया जिला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। मंगलवार को ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बताया जा रहा है कि अदालत के फैसले के बाद वे मानसिक रूप से परेशान थे।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें शाम 3 बजे जेल वापस लाया गया। रात 9.30 बजे उन्होंने डिनर किया जिसमें दो रोटी और सब्जी शामिल थी। इसके बाद वे देर रात तक कुछ लिखते रहे। रात लगभग 12 बजे अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
Discover more from Star News 24 Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.