यूपीसीए का स्पष्टीकरण: आयु सत्यापन और बोन टेस्ट पर लगे आरोपों को बताया भ्रामक

यूपीसीए ने अंडर-16 खिलाड़ियों के आयु सत्यापन और TW3 बोन टेस्ट पर स्पष्टीकरण जारी किया। एसोसिएशन ने दस्तावेजों की दोबारा जांच की खबर को भ्रामक बताया।

गोमती की बाढ़ से सेज क्रिकेट ग्राउंड को भारी नुकसान, महिला क्रिकेट के अहम सेंटर को फिर संवारने की चुनौती

गोमती नदी की बाढ़ ने लखनऊ के सेज क्रिकेट ग्राउंड को भारी नुकसान पहुंचाया है। महिला क्रिकेट गतिविधियों के इस अहम केंद्र की घास और पिचें खराब हो गई हैं, जबकि डीजी सेट और विद्युत पैनल भी प्रभावित हुए हैं। सेज स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के मुताबिक, मैदान को दोबारा खेलने योग्य बनाने में एक से दो महीने लग सकते हैं।

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन, पांचवें सीजन में आठ टीमों पर विचार

यूपीसीए की 21वीं एजीएम में डॉ. संजय कपूर को लगातार दूसरी बार यूपी टी-20 लीग का चेयरमैन बनाया गया। पांचवें सीजन में आठ टीमों पर विचार होगा।

बारिश ने बदला UPT20 League का प्लेऑफ, अब लखनऊ में होंगे प्लेऑफ और फाइनल

कानपुर में लगातार बारिश के चलते यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले अब लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। डॉ. संजय कपूर ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मोहम्मद फहीम ने यूपी टी20 लखनऊ चरण की सफलता पर जताया आभार, कानपुर से भी प्यार और समर्थन की उम्मीद

यूपी टी20 लीग सीजन-4 के लखनऊ चरण की सफलता पर यूपीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने दर्शकों, खिलाड़ियों, टीमों, आयोजकों और मीडिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बेहद उत्साहजनक रहा और स्टेडियम में दिखा जुनून उत्तर प्रदेश में क्रिकेट की लोकप्रियता को दर्शाता है।

अब लीग का दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगा। फहीम ने उम्मीद जताई कि कानपुर के दर्शक भी लखनऊ की तरह खिलाड़ियों और टीमों को भरपूर समर्थन देंगे। उन्होंने अपील की कि दर्शक अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर अपनी पसंदीदा टीमों का उत्साह बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि यूपी टी20 युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच है और दर्शकों का समर्थन उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

यूपी टी-20 लीग में चेतन शर्मा, पद्मश्री सुशील दोषी, डॉ. संजय कपूर, मोहम्मद फहीम और अहमद अली खान ‘तालिब’ को सम्मानित किया गया

यूपी टी-20 लीग के दौरान इकाना स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें चेतन शर्मा, पद्मश्री सुशील दोषी, डॉ. संजय कपूर समेत क्रिकेट और मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियों को लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

घरेलू क्रिकेट में सफलता के लिए यूपी बनाएगी अलग टीमें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन 2026-27 के घरेलू सत्र में प्रत्येक प्रारूप के लिए अलग-अलग टीमें बनाने के लिए तैयार है। वरिष्ठ चयन समिति के […]

यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर हुई धनवर्षा, कर्ण शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी शुभम गौतम पर 21.50 लाख की दूसरी सबसे बड़ी बोली, 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगी बोली

आगरा में आयोजित यूपी टी-20 लीग 2026 के चौथे सीजन की मिनी नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई। मेरठ के अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा 23 लाख रुपये की बोली के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जबकि बुलंदशहर के युवा तेज गेंदबाज शुभम गौतम को नोएडा किंग्स ने 21.50 लाख रुपये में खरीदा। 250 से अधिक खिलाड़ियों पर हुई नीलामी में कई युवा प्रतिभाओं को बड़ी कीमत मिली। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लीग को युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मजबूत मंच बताया।

UP T20 League 2026: 14 अगस्त से होगा चौथे सीजन का आगाज़, 24 जुलाई को मेगा ऑक्शन में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने आगरा में आयोजित प्रेस वार्ता में यूपी टी20 लीग 2026 के चौथे सीजन की तैयारियों की जानकारी दी। 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू होने वाली लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। 24 जुलाई को होने वाले ऑक्शन में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जबकि UPCA ने जल्द ही महिला यूपी टी20 लीग शुरू करने की भी घोषणा की।

यूपी T20 लीग: मो. फहीम ने मीडिया को दी विस्तृत जानकारी, इस बार और भी खास होगा टूर्नामेंट का आयोजन

यूपी T20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से होगी। UPCA के मीडिया मैनेजर मो. फहीम ने बताया कि पहली बार इस लीग का आयोजन दो शहरों—लखनऊ और कानपुर—में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लीग का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों और गांवों की क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच देकर अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर प्रदान करना है।