लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20I में 8 विकेट से हराया। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 3 विकेट लिए।
Tag: Lucknow Cricket
रेलवे क्रिकेट कैंप में लखनऊ के सात सितारों को मिला मौका, देशभर से 38 खिलाड़ी चयनित
भारतीय रेलवे सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के प्री-पार्टिसिपेशन कैंप के लिए देशभर से 38 खिलाड़ी चुने गए हैं। लखनऊ के उपेंद्र यादव समेत 7 खिलाड़ियों को मौका मिला है।
दिव्यांश के तूफानी शतक से मेरठ मावेरिक्स चैंपियन, लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन से हराकर दूसरी बार जीता UPT20 खिताब
यूपी टी20 लीग सीजन-4 के फाइनल में मेरठ मावेरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। दिव्यांश जोशी ने 105 रन बनाए।
यश-रिंकू ने पलटा मैच, मेरठ मावेरिक्स ने नोएडा किंग्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह
यश गर्ग और रिंकू सिंह की नाबाद पारियों के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने नोएडा किंग्स को छह विकेट से हराकर यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के फाइनल में जगह बनाई।
प्रशांत का तूफान, सिद्धू की हैट्रिक और वंश का आखिरी गेंद पर कैच, नोएडा किंग्स ने काशी रुद्रास को एक रन से हराया
यूपी टी-20 लीग एलिमिनेटर में नोएडा किंग्स ने काशी रुद्रास को एक रन से हराया। प्रशांत वीर ने नाबाद 58 रन, कार्तिक सिद्धू ने हैट्रिक और वंश ने आखिरी गेंद पर शानदार कैच लिया।
बारिश ने बदला UPT20 League का प्लेऑफ, अब लखनऊ में होंगे प्लेऑफ और फाइनल
कानपुर में लगातार बारिश के चलते यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले अब लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। डॉ. संजय कपूर ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
UPT20 Season 4: 4 का वार, लखनऊ में शानदार आगाज, कानपुर में असली वार बाकी
UPT20 Season 4 का लखनऊ चरण रोमांचक मुकाबलों, शानदार बल्लेबाजी और युवा गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के साथ पूरा हो चुका है। अब 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क में लीग का अगला चरण शुरू होगा, जहां प्लेऑफ और 6 सितंबर को फाइनल के साथ “4 का वार” अपने निर्णायक मुकाम तक पहुंचेगा।
काशी रुद्रास का विजय अभियान थमा, नोएडा किंग्स ने पांच विकेट से दी करारी शिकस्त
नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के लखनऊ चरण के अंतिम मुकाबले में गत चैंपियन काशी रुद्रास को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कार्तिक सिद्धू की घातक गेंदबाजी के सामने काशी की टीम 89 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में नोएडा ने 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
मोहम्मद फहीम ने यूपी टी20 लखनऊ चरण की सफलता पर जताया आभार, कानपुर से भी प्यार और समर्थन की उम्मीद
यूपी टी20 लीग सीजन-4 के लखनऊ चरण की सफलता पर यूपीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने दर्शकों, खिलाड़ियों, टीमों, आयोजकों और मीडिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बेहद उत्साहजनक रहा और स्टेडियम में दिखा जुनून उत्तर प्रदेश में क्रिकेट की लोकप्रियता को दर्शाता है।
अब लीग का दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगा। फहीम ने उम्मीद जताई कि कानपुर के दर्शक भी लखनऊ की तरह खिलाड़ियों और टीमों को भरपूर समर्थन देंगे। उन्होंने अपील की कि दर्शक अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर अपनी पसंदीदा टीमों का उत्साह बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि यूपी टी20 युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच है और दर्शकों का समर्थन उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, क्रिकेट के जुनून ने बनाया खास फैन 2023 में रोहित शर्मा से हुई मुलाकात आज भी है यादगार
ट्राइसाइकिल से इकाना स्टेडियम पहुंचकर यूपी टी20 लीग के मुकाबलों का रोमांच कैमरे में कैद करने वाले लखनऊ के रत्नेश कुमार इन दिनों खासे चर्चा में हैं। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद क्रिकेट के प्रति उनका जुनून कायम है। 2023 में रोहित शर्मा से हुई पहली मुलाकात आज भी उनके लिए यादगार है। पारिवारिक कारोबार के साथ रत्नेश सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन भी कर रहे हैं और अपने वीडियो के जरिए क्रिकेट के रोमांच को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
