ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने 17 प्रमुख ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त कोच, आरक्षित सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए 17 प्रमुख रेलगाड़ियों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी, एसी 2-टियर तथा स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच विभिन्न तिथियों पर जोड़े जाएंगे। नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट–दिल्ली एक्सप्रेस, गाजीपुर सिटी–आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, साबरमती–छपरा एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को इस सुविधा में शामिल किया गया है। रेलवे का उद्देश्य आरक्षित सीटों की उपलब्धता बढ़ाना, प्रतीक्षा सूची कम करना और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। यात्रियों से किसी भी सहायता या शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 तथा रेल मदद पोर्टल का उपयोग करने की अपील की गई है।

ऐशबाग स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: टिकटों की कालाबाज़ारी करने वाला युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक के टिकट बरामद

ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर RPF ने टिकटों की कालाबाज़ारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय मोहम्मद अयान बेग को गिरफ्तार किया है। आरोपी निजी IRCTC आईडी के जरिए तत्काल और आरक्षित टिकट बुक कर यात्रियों को अधिक कीमत पर बेचता था। उसके कब्जे से 14 रेलवे टिकट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 35,745 रुपये से अधिक है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन एवं पोस्ट कमांडर देवेन्द्र प्रताप के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लखनऊ स्टेशन पर अवैध विक्रेताओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, छह अनधिकृत फेरीवाले गिरफ्तार

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे के विशेष अभियान के तहत छह अनधिकृत विक्रेताओं को पकड़ा गया। वाणिज्य विभाग और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गाड़ी संख्या 04652 में बिना वैध लाइसेंस के निम्न गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बेचते पाए गए विक्रेताओं को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदने की अपील की है।

SGPGI घोटाला: FIR के बाद आरोपी डॉक्टर फरार! पुलिस की ‘लापरवाही’ या कोई बड़ी अंदरूनी साज़िश?

लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में महिला रेजिडेंट डॉक्टर उत्पीड़न मामला अब पुलिस और संस्थागत सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। FIR दर्ज होते ही आरोपी डॉक्टर सचिन गुप्ता के अचानक गायब होने से मामला और गर्मा गया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही, जबकि हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद भी वह फरार है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यह सिर्फ लापरवाही है या फिर आरोपी को बचाने की कोई बड़ी कोशिश?

वाराणसी स्टेशन पर अनधिकृत पेय सामग्री के विरुद्ध उत्तर रेलवे की सघन कार्रवाई

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान में फरक्का एक्सप्रेस से 28 पेटी पानी एवं 10 पेटी मैंगो जूस की अनधिकृत खेप बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को पकड़कर आरपीएफ के सुपुर्द किया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय सामग्री उपलब्ध कराने हेतु ऐसे अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: आरपीएफ और जीआरपी ने 1.50 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.50 लाख रुपये मूल्य की 199 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। प्लेटफार्म संख्या-01 पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 04 ट्रॉली बैग एवं 04 पिट्ठू बैग में हरियाणा निर्मित “Royal Stag Barrel Select” शराब मिली। गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के पूर्वी चंपारण और मोतिहारी जिले के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मौलाना तौकीर रज़ा के बेटे की कार रोडवेज बस से टकराई, हिरासत में लेने के बाद जमानत पर रिहा

नेशनल हाईवे-24 पर बड़ा हादसा! मौलाना तौकीर रज़ा के बेटे फरमान की कार रोडवेज बस से भीषण टकरा गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। पुलिस ने फरमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में जमानत पर छोड़ दिया। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।