रोजगार मेले ने बदली 15 युवाओं की किस्मत, निजी कंपनियों में मिला रोजगार

WhatsAppImage2026 07 30at6.40.34AM
Spread the love

मऊ- नौकरी की तलाश में पहुंचे युवाओं के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय का एक दिवसीय रोजगार मेला उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। इस रोजगार मेले में 15 बेरोजगार युवाओं का निजी क्षेत्र की कंपनियों में चयन किया गया। मेले का उद्देश्य जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ना था। रोजगार मेले में गतिमान एग्रोफॉरेस्ट्री प्रा. लि. और रमाया हेल्थ केयर प्रा. लि. ने प्रतिभाग किया। गतिमान एग्रोफॉरेस्ट्री में 28 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें 9 का चयन हुआ। वहीं रमाया हेल्थ केयर में 17 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें 6 युवाओं को रोजगार मिला। इस प्रकार कुल 45 अभ्यर्थियों में से 15 को नौकरी का अवसर प्राप्त हुआ।चयनित युवाओं ने जिला सेवायोजन कार्यालय की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले बेरोजगारों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविन्द पांडेय ने युवाओं से विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेलों एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *