आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत कानपुर सुपरस्टार्स को तीन विकेट से दी शिकस्त

आदर्श सिंह के नाबाद 101 रन के शानदार शतक के बावजूद कानपुर सुपरस्टार्स को गौर गोरखपुर लायंस के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बारिश से बाधित मैच में गोरखपुर को डीएलएस पद्धति से 10 ओवर में 121 रन का लक्ष्य मिला, जिसे निशांत कुशवाहा के नाबाद 25 रन और विजयी चौके की मदद से टीम ने 9.4 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राखी के त्योहार से पहले खाद्य विभाग की दबिश, रास्ते में पकड़ी गई पनीर-दही की गाड़ी

मऊ। राखी के त्योहार पर कहीं मिलावट का खेल न चल जाए, इसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को मोर्चा संभाल लिया। […]

33 युवाओं के हाथों में आई नौकरी की चिट्ठी, गांव-गांव किसानों की करेंगे मदद, अब गांवों में गूंजेगी खेती की नई तकनीक

मऊ- खेती-किसानी से जुड़े काम को गांव तक पहुंचाने के लिए कृषि विभाग को 33 नए प्राविधिक सहायक मिले हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार […]

यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में हर गेंद, रन और विकेट का डिजिटल रिकॉर्ड CricGiri तैयार कर रहा है। Exclusive Official Scoring Partner के रूप में CricGiri लाइव बॉल-बाय-बॉल स्कोरिंग, स्कोरकार्ड और मैच के आंकड़े उपलब्ध करा रहा है।

भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी से लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत काशी रुद्रास को 6 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की

भुवनेश्वर कुमार और अभिनंदन सिंह की घातक गेंदबाजी के बाद हिमांशु सिंह की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ फाल्कन्स ने काशी रुद्रास को 6 विकेट से हराकर यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। काशी रुद्रास की टीम 19.1 ओवर में 126 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में लखनऊ फाल्कन्स ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 130 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। भुवनेश्वर ने 20 रन देकर 3 और अभिनंदन ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हिमांशु सिंह ने 41 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली।

यूपी टी-20 लीग में चेतन शर्मा, पद्मश्री सुशील दोषी, डॉ. संजय कपूर, मोहम्मद फहीम और अहमद अली खान ‘तालिब’ को सम्मानित किया गया

यूपी टी-20 लीग के दौरान इकाना स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें चेतन शर्मा, पद्मश्री सुशील दोषी, डॉ. संजय कपूर समेत क्रिकेट और मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियों को लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

रिंकू सिंह के 30 रन और जीशान की घातक गेंदबाजी से मेरठ की जीत, कानपुर को 19 रन से हराया

बारिश से प्रभावित पांच ओवर के मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने रिंकू सिंह के 30 रन और जीशान अंसारी के 12 रन देकर तीन विकेट की बदौलत कानपुर सुपरस्टार्स को 19 रन से हराया। इस जीत के साथ मेरठ ने लगातार सातवीं जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

नमन तिवारी के ‘सिक्सर’ से नोएडा किंग्स की रोमांचक जीत, गोरखपुर लायंस चार विकेट से हारा

नमन तिवारी की घातक गेंदबाजी के आगे गौर गोरखपुर लायंस की पारी 112 रन पर सिमट गई। छह विकेट लेने वाले नमन के शानदार प्रदर्शन और कप्तान प्रशांत वीर के नाबाद 20 रनों की बदौलत नोएडा किंग्स ने 16.1 ओवर में चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

13 रन में छह विकेट: नमन तिवारी ने रचा इतिहास, यूपी टी-20 लीग में बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

नोएडा किंग्स के तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने गौर गोरखपुर लायंस के खिलाफ 3.5 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर छह विकेट चटकाए और यूपी टी-20 लीग में एक पारी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

लखनऊ फाल्कन्स ने काशी रुद्रास को डकवर्थ-लुईस नियम से 14 रन से हराया

यूपी टी20 लीग सीजन-4 में लखनऊ फाल्कन्स ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में काशी रुद्रास को डकवर्थ-लुईस पद्धति से 14 रन से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 174/7 रन बनाए, जिसके जवाब में काशी रुद्रास 14 ओवर में 104/5 रन ही बना सकी। अक्षु बाजवा ने तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि मोहम्मद सैफ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।