33 युवाओं के हाथों में आई नौकरी की चिट्ठी, गांव-गांव किसानों की करेंगे मदद, अब गांवों में गूंजेगी खेती की नई तकनीक

WhatsApp Image 2026 08 26 at 8.35.52 AM
Spread the love

मऊ- खेती-किसानी से जुड़े काम को गांव तक पहुंचाने के लिए कृषि विभाग को 33 नए प्राविधिक सहायक मिले हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मधुबन विधायक राम विलास चौहान ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र मिलते ही युवाओं के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। इस मौके पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। विधायक ने नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी गांव-गांव किसानों तक कृषि योजनाओं और खेती की नई तकनीक की जानकारी पहुंचाने की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शी चयन प्रक्रिया से योग्य युवाओं को रोजगार का मौका मिल रहा है। नियुक्त किए गए प्राविधिक सहायकों की तैनाती जिले के अलग-अलग विकासखंडों में की जाएगी। विधायक ने युवाओं से ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ काम करते हुए किसानों के हित को प्राथमिकता देने की अपील की। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर समेत कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *