यूपी टी-20 लीग में चेतन शर्मा, पद्मश्री सुशील दोषी, डॉ. संजय कपूर, मोहम्मद फहीम और अहमद अली खान ‘तालिब’ को सम्मानित किया गया

WhatsApp Image 2026 08 25 at 9.40.48 PM 40kb
Spread the love

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के दौरान मंगलवार को इकाना स्टेडियम में आयोजित विशेष समारोह में क्रिकेट और खेल पत्रकारिता से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा, वरिष्ठ क्रिकेट कमेंटेटर एवं पद्मश्री से सम्मानित सुशील दोषी तथा यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

समारोह में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम तथा मीडिया संयोजक अहमद अली खान ‘तालिब’ को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ क्रिकेट कमेंटेटर अनुराग श्रीवास्तव और यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026 08 25 at 7.24.52 PM 7

इस अवसर पर डॉ. संजय कपूर ने सम्मान के लिए लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके परिवार, प्रशिक्षकों और टीमों के साथ खेल पत्रकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेल पत्रकारिता खिलाड़ियों की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने और उन्हें पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती है।

उन्होंने कहा कि खेल आयोजकों और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से उत्तर प्रदेश में खेलों के माहौल को और मजबूत किया जा सकता है। खेल पत्रकारिता न केवल खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सामने लाती है, बल्कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

समारोह में एलएसजेए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य दिव्य नौटियाल, सचिव एम.एम. अरशद सहित खेल और मीडिया जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 08 25 at 7.24.52 PM 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *