उत्तर प्रदेश शासन ने शैक्षिक सत्र 2026-27 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है। मऊ में नवीनीकरण छात्र 15 सितंबर से 15 अक्टूबर और नवीन छात्र 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने छात्रों और शिक्षण संस्थानों से समय-सीमा का पालन करते हुए आवेदन एवं सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी करने की अपील की है।
Tag: Uttar Pradesh government
रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की बैठक संपन्न, योजना से जगी उम्मीद, 10 में 6 मामलों पर लगी मुहर
मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तुत 10 मामलों में से 6 को स्वीकृति दी गई, जबकि 4 आवेदन अपात्र पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए। जिलाधिकारी ने पात्र महिलाओं तक समयबद्ध सहायता पहुंचाने और प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएमआईएस पोर्टल पर 738 परियोजनाओं की समीक्षा, समय से पीछे चल रहे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश
मऊ कलेक्ट्रेट में सीएमआईएस पोर्टल आधारित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने विकास कार्यों में देरी पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा लंबित परियोजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
दर्जी प्रशिक्षण के लिए 24 जुलाई से साक्षात्कार
मऊ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 24 और 25 जुलाई को जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में आयोजित होगा, जहां सभी आवेदकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
महापुरुषों एवं समाज सुधारकों की मूर्तियों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण के लिए, 31 जुलाई तक मांगे गए आवेदन
मऊ में डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत महापुरुषों एवं समाज सुधारकों की प्रतिमाओं के संरक्षण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने इच्छुक व्यक्तियों और संस्थाओं से 31 जुलाई तक प्रस्ताव आमंत्रित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व वाली प्रतिमाओं के विकास के लिए आगे आने की अपील की।
पेराई सत्र की तैयारी में जुटी घोसी चीनी मिल, मंत्री ए. के. शर्मा ने परखी जमीनी हकीकत क्षमता वृद्धि और किसानों की सुविधा पहली प्राथमिकता
मऊ: आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों का जायजा लेने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों, प्लांट, कर्मचारियों और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन से चीनी मिलों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी, शॉर्टकट से नहीं मिलती मंजिल : डीएम आनंद वर्द्धन
मऊ में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग सेंटर का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लाइब्रेरी, डिजिटल क्लासरूम सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत की कमान फिर मनोज राय के हाथों में प्रशासक नियुक्ति के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद मऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय को पुनः जिला पंचायत प्रशासक नियुक्त किया गया। प्रथम बार जिला पंचायत कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मनोज राय ने पारदर्शिता और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जिले के विकास कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।
गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई तक जमा होंगे प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन एवं प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक जिला सूचना कार्यालय, विकास भवन, मऊ में आवेदन जमा कर सकते हैं। चयनित व्यक्तित्व को गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर एक लाख रुपये की नगद धनराशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के नौ क्षेत्रों में वन-स्टॉप औद्योगिक, रोजगार केंद्र स्थापित किए जाएंगे
उत्तर प्रदेश सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार और औद्योगिक क्षेत्र (एसवीपीईआईजेड) परियोजना के पहले चरण को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत कौशल विकास […]
