जिला पंचायत की कमान फिर मनोज राय के हाथों में प्रशासक नियुक्ति के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

WhatsAppImage2026 07 18at7.51.59PM
Spread the love

मऊ- राज्य सरकार के आदेश के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों को पुनः जिला पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में जिला पंचायत प्रशासक के रूप में नियुक्त मनोज राय के प्रथम बार जिला पंचायत कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में श्री राय को पुष्पगुच्छ, मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक मनोज राय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने जिले के विकास एवं जन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *