उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष कानपुर के अनूप जैन चुने गए। एजीएम में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ और चार नए जिलों के जुड़ने से संगठन का विस्तार अब 51 जिलों तक हो गया है। वाराणसी में 29 नवंबर से 30 लाख रुपये की इनामी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप आयोजित होगी।