गोंडा-गोंडा कचहरी खंड पर तीसरी लाइन कार्य एवं मुख्य संरक्षा आयुक्त निरीक्षण के चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने जून-जुलाई 2026 के दौरान कई ट्रेनों को निरस्त, परिवर्तित मार्ग से संचालित, शॉर्ट टर्मिनेट तथा रि-शिड्यूल करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
Tag: Special Train Update
गोरखपुर-पनियहवा रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, कुछ स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
गोरखपुर कैण्ट–पनियहवा रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य एवं नॉन इंटरलॉकिंग के चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। मुजफ्फरपुर–आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, आनन्द विहार–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस तथा लौकहा बाजार–आनन्द विहार विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जिससे कई प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं बांद्रा टर्मिनस–बरौनी एक्सप्रेस को विभिन्न मंडलों में नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
हरिद्वार मेला हेतु अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
गंगा दशहरा मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने हरिद्वार–दिल्ली शाहदरा तथा हरिद्वार–लखनऊ के मध्य अनारक्षित मेला विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें 25 एवं 26 मई 2026 को चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सके। रेलवे ने यात्रियों से NTES एवं हेल्पलाइन 139 से अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।