हरिद्वार मेला हेतु अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

ChatGPTImageMay19202603 34 06P
Spread the love

नई दिल्ली, 18 मई 2026। गंगा दशहरा मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा हरिद्वार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष अनारक्षित मेला ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। उत्तर रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 04308/04307 हरिद्वार जंक्शन–दिल्ली शाहदरा जंक्शन–हरिद्वार जंक्शन अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 एवं 26 मई 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन हरिद्वार से दोपहर 3:45 बजे प्रस्थान कर रुड़की, टपरी, शामली, बरौत, बागपत रोड एवं नोली स्टेशनों से होते हुए रात्रि 9:30 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन दिल्ली शाहदरा से रात्रि 11:45 बजे चलकर अगले दिन प्रातः 4:15 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त 04302/04301 हरिद्वार जंक्शन–लखनऊ जंक्शन–हरिद्वार जंक्शन अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 25 एवं 26 मई 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन हरिद्वार से शाम 6:35 बजे रवाना होकर लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर तथा बालामऊ होते हुए अगले दिन प्रातः 3:30 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन लखनऊ से प्रातः 5:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 4:15 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व NTES अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें।

ChatGPT Image May 19 2026 03 37 33 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *